Bigg Boss 18 Grand Finale: आ गई चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक, फैंस इन 3 नामों पर लगाने लगे बाजी

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Finale

Bigg Boss 18 Trophy: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले काफ खास होने वाला है और ये हम नहीं, बल्कि सलमान खान ने बताया है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस 18 की ट्राफी की झलक दिखी है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में कुछ दिन ही बच गए हैं. सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले 19 दिसंबर को है. फिनाले वीक चल रहा है और शो में अभी 7 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं. 23 कंटेस्टेंट में सिर्फ सात कंटेस्टेंट हैं जो ट्राफी को जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं. 19 जनवरी की रात विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा. इस सीजन कौन विनर बनेगा उसका खुलासा हो जाएगा. इस बीच इस सीजन की ट्रॉफी की पहली तसवीर सामने आ गई है.

चमचमाती ट्रॉफी का फर्स्ट लुक आया सामने

कलर्स ने बिग बॉस 18 का नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में मेकर्स ने ट्राफी से पर्दा हटा दिया है. प्रोमो में सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले का दिन और समय बताया है. साथ ही प्रोमो में बिग बॉस 18 की भव्य ट्रॉफी की झलक भी दिखाई गई है. ट्राफी को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है और ये एकदम सोने की तरह चमचमाती दिख रही है. सलमान कहते हैं, ग्रैंड फिनाले होने वाला है बहुत खास. कहा जा रहा है कि विनर को ट्राफी के साथ-साथ 50 लाथ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा.

इन तीनों नाम पर सबसे ज्यादा आ रहे कमेंट्स

बिग बॉस 18 के नये प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, विवियन भाई के हाथ में ट्रॉफी देखने वाले लाइक करें. एक यूजर ने लिखा, रजत के हाथ में ट्रॉफी कन्फर्म. एक यूजर ने लिखा, करण वीर मेहरा ही विनर होंगे. कमेंट बॉक्स में सबसे ज्यादा विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. शो में करण, विवियन और रजत के अलावा चुम दरंग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और और शिल्पा शिरोडकर बचे हुए हैं. अब इनमें से ही कोई एक विनर बनेगा. फिलहाल दर्शकों को 19 जनवरी का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

यह भी पढ़ेंBigg Boss 18: सलमान खान ने बॉलीवुड की इस हसीना संग किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- दोनों को कोई फिल्म में ले लो

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola