Bigg Boss 18: सलमान खान ने बॉलीवुड की इस हसीना संग किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- दोनों को कोई फिल्म में ले लो
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jan 2025 9:44 AM

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान बॉलीवुड की एक हसीना संग डांस करते दिख रहे हैं. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा. शो को उस दिन इस सीजन का विनर मिल जाएगा. लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना की जमकर क्लास लगाई. एपिसोड में दौरान एक्टर ने राशा थड़ानी और अमन देवगन का शो में स्वागत किया. सलमान ने उन दोनों का इंट्रो देते हुए कहा कि आने वाले कई सालों तक ये दोनों आपकी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे. उसके बाद एक्टर राशा से कहते हैं, आपकी बड़ी बहन को बुला लेता हूं मैं. प्लीज वेलकम रवीना टंडन. उसके बाद अमन के कहने पर सब हुक स्टेप गेम खेलते हैं. सलमान और रवीना प्यार दिलों का मेला है पर डांस करते हैं. उसके बाद सलमान, अमन के साथ जीने के है चार दिन पर भी डांस करते हैं. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, रवीना मैम और सलमान भाई की जोड़ी सुपरहिट है. एक यूजर ने लिखा, दोनों को कोई फिल्म में ले लो. एक यूजर ने लिखा, राशा बहुत खूबसूरत है. गौरतलब है कि राशा और अमन की फिल्म आजाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों स्टारकिड इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- क्या सच में इस एक्ट्रेस संग एयरपोर्ट पर भिड़ गईं थी रवीना टंडन, सालों बाद बोलीं- उस समय कोई…
यह भी पढ़ें- Rasha Thadani: रवीना की बेटी ने VIDEO शेयर करके दिखा दी बॉलीवुड के पीछे की सच्चाई, ऐसे ही फिल्म नहीं कर रहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए