Rasha Thadani: रवीना की बेटी ने VIDEO शेयर करके दिखा दी बॉलीवुड के पीछे की सच्चाई, ऐसे ही फिल्म नहीं कर रहीं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Jan 2025 8:27 PM
Rasha Thadani Viral Video
Rasha Thadani: राशा थडानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म का शॉट देने के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपने बोर्ड एग्जाम के लिए पढ़ाई करने में लगी हुई हैं.
Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ से करने वाली हैं, जिसमें वह अजय देवगन के बेटे अमन देवगन के साथ लीड रोल में है. इसी बीच फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन में तैयार होने के साथ-साथ पढ़ाई भी करते हुए दिखी हैं. इस वीडियो की शुरुआत में वह मेक-अप और हेयर स्टाइलिंग करवाते हुए एक किताब पढ़ते हुए नजर आई हैं. जब उनसे यह सवाल किया जाता है कि वह क्या कर रही हैं? तो इसपर राशा कहती हैं, ‘मैं पढ़ाई कर रही हूं. मेरे बोर्ड एग्जाम आने वाले हैं, जिसे शुरू होने में 10 दिन से कम समय रह गया है. और मेरा पहला पेपर जियोग्राफी (भूगोल) है. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और फैंस उनके इस डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Khushi Kapoor: खूशी कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- निकला था लव करने पर पापा आ गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










