Bigg Boss 18 Winner: AI ने बताया कौन बन सकता है इस सीजन का विनर, टॉप 5 फाइनलिस्ट से भी उठा पर्दा

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 top 5 contestants fees

Bigg Boss 18 top 5 contestants fees

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस सीजन का खिताब कौन सा कंटेस्टेंट जीतेगा. जहां रेस में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अब एआई ने भविष्यवाणी की है कि कौन विनर बन सकता है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स सीजन का खिताब अपने नाम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर हो गई. उनके जाने के बाद सलमान खान के शो को उनके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. जिसमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग और करण वीर मेहरा का नाम शामिल है. अब Google जेमिनी ने भविष्यवाणी की है कि टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होगा और कौन सा खिलाड़ी खिताब जीत सकता है.

ये कंटेस्टेंट जीत सकता है बिग बॉस 18 का खिताब

एआई की भविष्यवाणी के अनुसार, रजत दलाल इस सीजन के विनर बन सकते हैं. गेम में शुरुआत से ही वह काफी एक्टिव रहे हैं और अपनी रणनीति की वजह से अक्सर चर्चा बटोरते हैं. सोशल मीडिया पर हो रही वोटिंग से लेकर मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में रजत ने लीड बना रखी है. हालांकि करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बिग बॉस 18 का विनर कौन बनेगा, यह तो 19 जनवरी को ही पता चलेगा.

ये कंटेस्टे्स बन सकते हैं टॉप 5

Google जेमिनी एआई ने रजत दलाल, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा के टॉप 5 में होने की भविष्यवाणी की है. हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों को इस सीजन की ट्रॉफी का दीदार करवाया. गोल्डन कलर की चमचमाती ट्रॉफी में बड़े आकार में बी बी लिखा है. वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ”साल का सबसे बड़ा फिनाले आ गया है पास, 19 जनवरी की रात बिग बॉस के घर में होगी बेहद खास! देखिये #बिगबॉस18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, रविवार को रात 9:30 बजे बजे, सिर्फ #कलर्स और @ऑफिशियलजियोसिनेमा पर.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: मुनव्वर फारुकी ने बताया कौन बनेगा इस सीजन का विजेता, मिलेगी यह चमचमाती ट्रॉफी

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का शॉकिंग एलिमिनेशन, नहीं जीत पाया बिग बॉस 18 की ट्रॉफी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola