विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी? एबी डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल में विराट कोहली से हुई बातचीत का खुलासा किया. एबी ने बताया विराट कोहली ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं. यही कारण है कि वो शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो किसी भी चीज की पुष्टि नहीं करेंगे. मैं विराट की वापसी का इंतजार कर रहा हूं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली जल्द दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. इस बात का खुलासा कोहली के दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने किया है. उन्होंने प्रसंशकों को बताया कि विराट कोहली और अनुष्का के घर दूसरा बच्चा आने वाला है.

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से दूर हैं विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. कोहली टीम से दूर अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं. इसी पर एबी डिविलियर्स ने फैन्स को बताया कि जब विराट ने सीरीज के शुरुआती मुकाबलों से दूर रहने का फैसला किया, तो उन्होंने विराट से बात की थी. एबी ने फैन्स को बताया कि विराट कोहली ठीक हैं और परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं.

डिविलियर्स ने कोहली को लेकर किया खुलासा

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल में विराट कोहली से हुई बातचीत का खुलासा किया. एबी ने बताया विराट कोहली ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं. यही कारण है कि वो शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो किसी भी चीज की पुष्टि नहीं करेंगे. मैं विराट की वापसी का इंतजार कर रहा हूं.


Also Read: विराट कोहली, विव रिचर्ड्स और जावेद मियांदाद की सूची में शामिल होना चाहते हैं सरफराज खान

फैन्स को प्यार देना चाहता हूं : एबी

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर ने अपने चैनल में विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा करने से पहले कहा, मुझे देखने दो उसने मुझे क्या बताया है. फिर कोहली के साथ हुई बातचीत को चेक करने के बाद एबी ने बताया, मैं फैन्स को कुछ प्यार देने वाला हूं. फिर एबी ने कहा, विराट और अनुष्का के घर दूसरा बच्चा आने वाला है. उन्होंने आगे कहा, हां यह जरूरी है, इस समय परिवार के साथ रहने का समय है. मैं विराट कोहली को मैदान पर मिस कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने परिवार के लिए जो भी निर्णय लिया है, उसका मैं स्वागत करता हूं.

विराट कोहली और अनुष्का की ओर से कोई जानकारी नहीं

एबी डिविलियर्स ने भले ही स्टार क्रिकेटर के दूसरी बार पिता बनने को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है, लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अबतक दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है.

2021 में वामिका का हुआ था जन्म

मालूम हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी हुई थी. जबकि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का की पहली बेटी वामिका का जन्म हुआ था. जब वामिका होने वाली थी, तब भी विराट कोहली ने कुछ दिनों की छुट्टी ली थी. अपने पहले बच्चे की जानकारी दंपत्ति ने बहुत पहले से ही सोशल मीडिया में साझा करना शुरू कर दिया था. लेकिन इसबार अबतक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola