Viral Video: पाकिस्तान की हार का राखी सावंत ने यूं बनाया मजाक, डोडी खान को कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन

Rakhi Sawant Teases Dodi Khan

Viral Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की. इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान को चिढ़ाती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Viral Video: विराट कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार शतक लगाकर भारत को पाकिस्तान पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. जहां पूरा देश भारत की जीत का जश्न मना रहा है, वहीं एक वायरल वीडियो में राखी सावंत पाकिस्तानी अभिनेता और बिजनेसमैन डोडी खान को चिढ़ाती नजर आई. राखी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत से बहुत खुश दिख रही है, वह डोडी को कहती हैं, “तो दोस्तों, बधाई हो इंडिया जीत चुकी है, इधर डोडी खान आपको क्या हुआ, शक्ल उतर गई. कोहली ने दौड़ाया आपको.” इसके बाद डोडी ने राखी को जवाब दिया और विराट कोहली और सचिन दोनों की तारीफ की. वह कहते हैं, “देखिए जब कोई अच्छा खेलता है तो उसकी तारीफ करनी चाहिए. इसलिए, बहुत अच्छी खेली है इंडिया टीम, हम बहुत खुश हैं. क्रिकेट के भगवान कोहली जी, सलाम है आपको. सचिन जी के बाद जरूर कोहली जी, आपको सलाम!” राखी ने आगे अनुष्का को विराट का लकी चार्म बताया. वह कहती हैं, “कोहली आप अद्भुत थे, अनुष्का आप कोहली के लिए लकी चार्म हैं. खुदा आप दोनों की जोड़ी सलामत रखे. पंड्या क्या कर रहा है? तेरा लकी चार्म तेरे साथ था…सुधर जा.” वीडियो के लास्ट में एक्ट्रेस ने कहा, “इंडिया रॉक्स.” कोहली ने 111 गेंदों में सात चौकों की मदद से 90.09 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए, जिससे भारत को पाकिस्तान के 241 रनों के कुल स्कोर का पीछा करने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें- Viral Video: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने दी फ्लाइंग KISS, IND vs PAK मैच में उड़ाया फैंस के होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola