Viral Video: पाकिस्तानी महिला का डिवोर्स सेलिब्रेशन, वीडियो देख होगी हैरानी

Pakistani woman divorce celebration
Viral Video: आपने अक्सर सुना होगा, तलाक के बाद महिलाएं टूट जाती हैं और डिप्रेशन से निकलने में उन्हें काफी वक्त लगता है. हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें तलाक के बाद एक पाकिस्तानी महिला ने जमकर डांस करती नजर आई.
Viral Video: तलाक का दर्द झेलना काफी मुश्किल होता है. आपने अक्सर सुना होगा. अगर कोई कपल अलग होते हैं, तो उन्हें रिश्ते से बाहर आने में समय लगता है. वह महीनों तक डिप्रेशन से गुजरते हैं. हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तलाक के बाद एक पाकिस्तानी महिला जमकर नांच रही है. उसका सेलिब्रेशन इतना तगड़ा है कि नेटिजन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में नाच रही महिला का नाम अजीमा एहसान है, जो तीन बच्चों की मां हैं और तलाकशुदा हैं.
तलाक के बाद महिला ने खूब लगाए ठुमके
अजीमा एहसान एक इवेंट में कोक स्टूडियो पाकिस्तान के गाने ‘माघरो ला’ पर नाचती नजर आ रही है. उन्होंने ब्लू कलर का गरारा पहना है. जिसमें वह जोरदार ठुमके लगा रही है. वहां मौजूद लोग महिला की तालियां बजाकर हौसला बढ़ा रहे थे. अजीमा ने अपने डांस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसके कैप्शन में समाज में तलाक को लेकर बनी धारणाओं को चुनौती देते हुए एक मजबूत संदेश दिया, खासकर महिलाओं के लिए.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
तलाक को लेकर दिया यह संदेश
उन्होंने लिखा, “पाकिस्तानी समाज में तलाक को किसी सजा या जिंदगी के अंत जैसा माना जाता है, खासतौर पर महिलाओं के लिए. मुझसे कहा गया कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है, मैं पछताऊंगी, सब कुछ बर्बाद हो जाएगा और खुशी? उसे तो भूल ही जाओ. लोग आज भी जज करते हैं, लेकिन क्या पता है? मैं इस सबसे बेपरवाह होकर नाचती हूं, खुलकर हंसती हूं. जिंदगी उतनी बुरी नहीं है, जितना मुझे डराया गया था. बल्कि इसके बिल्कुल उलट है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










