VIDEO: शाहरुख खान ने एमएस धोनी को लेकर किया अजीबो-गरीब कमेंट, बोले- ना ना करते 10 IPL…

Shahrukh Khan On MS Dhoni: शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब आईफा अवार्ड्स में करण जौहर ने उसने रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया.
Shahrukh Khan On MS Dhoni: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. साल 2023 में एक्टर ने बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. जिसमें जवान, पठान और डंकी शामिल है. हाल ही में एक्टर को IIFA अवॉर्ड्स में देखा गया. जहां उनसे रिटायरमेंट को लेकर पूछा गया. दरअसल किंग खान कह रहे थे कि सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री, रोजर फेडरर को पता है कि कब रिटायर होना है. इसी पर करण जौहर ने मजाक में पूछा कि आप कब फिल्मों को अलविदा कह रहे हैं. एक्टर ने अपनी तुलना एमएस धोनी से की. उन्होंने कहा, मैं रियल में दूसरे तरह का दिग्गज हूं. दरअसल मैं और एमएस धोनी अलग किस्म के लीजेंड है. जहां धोनी ना-ना करके भी 10 बार IPL खेल जाते हैं. इसी दौरान विक्की ने कहा कि रिटायरमेंट लीजेंड मारते हैं और किंग अमर हो जाते हैं.
Also Read– IIFA 2024 Winners: शाहरुख खान फिर बने किंग, नाम किया ये अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




