VIDEO: कपिल शर्मा ने बेबी जॉन डायरेक्टर के लुक्स पर किया ऐसा कमेंट, नेटिजन्स बोले- बॉडी शेमिंग करना…

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: कपिल शर्मा ने बेबी जॉन डायरेक्टर के लुक्स पर किया ऐसा कमेंट, नेटिजन्स बोले- बॉडी शेमिंग करना…

Atlee: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा ने जवान डायरेक्टर एटली से एक अजीब सवाल पूछ गया. शो का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. फैंस ने उनकी क्लास लगा दी.

विज्ञापन

Atlee: द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने एंटरटेनिंग एपिसोड से दर्शकों को खूब हंसाती है. लेटेस्ट एपिसोड में जवान के डायरेक्टर एटली अपनी फिल्म बेबी जॉन का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे. उनके साथ वरुण धवन भी मौजूद थे. बातचीत में कॉमेडियन ने डायरेक्टर के लुक्स को लेकर ऐसा मजाक किया, जो इंटरनेट पर नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने कपिल की क्लास लगा दी.

कपिल शर्मा ने एटली से पूछा अटपटा सवाल

नेटफ्लिक्स शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कपिल शर्मा ने एटली से पूछा, “क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी स्टार से मिलने गए हैं और उन्होंने आपको नहीं पहचाना और पूछ लिया कि एटली कहां हैं ?” डायरेक्टर ने बड़े ही शांति से जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सर, एक तरह से मैं आपका सवाल समझ गया. मैं इसका आंसर देने की कोशिश करता हूं. मैं एआर मुरुगादॉस सर का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी पहली फिल्म का निर्माण किया. उन्होंने स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि मैं कैसा दिख रहा हूं और मैं इसमें सक्षम हूं या नहीं, लेकिन उन्हें मेरी कहानी पसंद आई.”

नेटिजन्स ने कपिल शर्मा की लगा दी क्लास

एटली ने आगे कहा, “दुनिया को यह देखना चाहिए. हमें दिखावे से नहीं, दिल से फैसला करना चाहिए.” एटली के फैन ने कपिल की बातों पर एक के बाद एक कई कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “कपिल शर्मा का मुख्य सेंस ऑफ ह्यूमर बॉडी शेमिंग है. इस पर किसी को आपत्ति नहीं होती और वह पैसा कमाते रहते हैं.” एक दूसरे यूजर ने कहा, “मैंने आज दोपहर यह एपिसोड देखा. मैं भी यही सोच रहा था, हो सकता है कि उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी उन्हें सवाल को बहुत बेहतर तरीके से तैयार करना चाहिए था, लेकिन कुल मिलाकर वह बॉडी शेमिंग के चैंपियन हैं, इसलिए बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है.”

जवान फिल्म को एटली ने किया था डायरेक्ट

शाहरुख खान की जवान के साथ एटली ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी. एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस के सभ�� रिकॉर्ड तोड़ दिए और लगभग 1000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई. बेबी जॉन एटली की अपनी तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है. इसमें वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीथी सुरेश और वामीका गब्बी मुख्य भूमिका में है. फिल्म 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Also Read- Vivian Dsena Wife: कौन हैं विवियन डिसेना की पत्नी नूरन अली? ऐसे शुरू हुई थी बिग बॉस 18 के लाडले संग लव स्टोरी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत की मुश्किलें बढ़ाने शो में हुई नई एंट्री, सवी को मिला उसका पुराना प्यार

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola