Samay Raina: वरुण धवन ने की थी समय रैना के शो को लेकर भविष्यवाणी, कहा- ‘यह पक्का क्रॉसफायर…’

Varun Dhawan and Samay Raina
Samay Raina: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के शो में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए बताते हैं.
Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में पॉपुलर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से शो इन दिनों चर्चे में है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि उन्होंने इस शो में शामिल न होने का फैसला क्यों किया. यह बातें उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में की है. आइए बताते हैं सबकुछ.
इंडियाज गॉट लैटेंट में क्यों नहीं गए वरुण धवन?
वरुण धवन से जब रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कॉमेडी और उसकी लोकप्रियता के बारे में सवाल किया गया, तब वरुण धवन ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में गेस्ट के रूप में बुलाए जाने की बात साझा की. हालांकि, एक्टर इस शो में गए नहीं. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘उन्होंने मुझे शो में आने के लिए कहा और ईमानदारी से कहूं तो मैं इसमें जाना पसंद करूंगा, लेकिन मेरी चिंता यह है कि इससे उनके शो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस तरह के हास्य से आप जितने अधिक लोगों की नजर में आते हैं, कभी-कभी यह क्रॉसफायर बन जाता है.”
‘यह पक्का क्रॉसफायर होगा…’
वरुण धवन की बातें सुनने के बाद रणवीर ने उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शो में उनकी मौजूदगी काफी मनोरंजक होगी. हालांकि, वरुण फैसले पर अड़े रहें. उन्होंने कहा, “मैं इसे तुरंत करूंगा. मैं अपने लिए चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जिन टीमों के साथ मैं काम करता हूं, उन्हें चिंता हो सकती है. मुझे इसे तब करना होगा जब मैं किसी चीज का प्रचार नहीं कर रहा हूं, क्योंकि यह पक्का क्रॉसफायर होगा.”
क्या है पूरा विवाद?
रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में गेस्ट के रूप में पहुंचे. यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुरे देश में उनका और पुरे शो का फूहड़ता फैलाने के आरोप में विरोध किया जा रहा है. इसके साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है. हालांकि, इस विवाद को लेकर रणवीर इलाहाबादिया एक वीडियो के जरिए माफी भी मांग चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










