'मेरी हालत देखो…' चेहरा छिपाकर बोली उर्फी जावेद, पैपराजी से की खास अपील, VIDEO VIRAL

Uorfi javed hides face
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से छिपती दिख रही है. पैपराजी को देखकर वह अपना चेहरा कवर कर लेती है. उनके वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.
उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से चर्चा में आ जाती है. हमेशा अपने हटकर फैशन चॉइसेज के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी इस बार एयरपोर्ट पर एक अलग ही रूप में दिखाई दी. आमतौर पर कैमरों के सामने स्टाइलिश कपड़े पहनकर बेझिझक पोज देने वाली उर्फी ने इस बार खुद को पूरी तरह ढक रखा था. उन्होंने टोपी, सनग्लासेज़ और बिखरे बालों की मदद से अपना चेहरा छिपा लिया.इस मौके पर एक्ट्रेस पैपराजी से उनकी तसवीरें क्लिक ना करने की बात कह रही थी. उर्फी ने जैसे ही पैपराजी को देखा वह अपनी कार की ओर चली गई. कार में बैठते ही एक्ट्रेस ने पैपराजी से कहा, ”मेरी हालत तो देखो.” उर्फी का यह बदला हुआ बर्ताव देखकर सभी हैरान रह गए, क्योंकि वह आमतौर पर मीडिया से छिपती नहीं. ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
उर्फी जावेद का यह बदला हुआ बर्ताव देखकर सभी हैरान रह गए, क्योंकि वह आमतौर पर मीडिया से छिपती नहीं. ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उर्फी जावेद के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बिना मेकअप का यही होता है. एक यूजर ने लिखा, प्लास्टिक सर्जरी करवाके आई है. एक यूजर ने लिखा, उर्फी को क्या हो गया.
यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










