TRP Report: कोठारी परिवार ने दिलाई टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को नंबर वन की जगह, जानें दूसरे-तीसरे स्थान पर कौन सा शो रहा

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2025 2:47 PM

विज्ञापन

TRP Report

TRP Report:सीरियल अनुपमा ने टीआरपी लिस्ट में नंबर वन का स्थान फिर से पा लिया है. इस हफ्ते टॉप 5 में कौन सा शो रहा, आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

TRP Report Week 4: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस वीक में रूपाली गांगुली का शो अनुपमा टीआरपी चार्ट में नंबर एक पर आ गया है. एक लंबे समय के बाद राजन शाही के शो अनुपमा ने नंबर एक पर वापसी की. जबकि टॉप 5 में ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, गुम है किसी के प्यार में ने अपनी जगह बनाई. आइए आपको बताते हैं किस शो को कितनी रेटिंग मिली है.

Anupama

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. सीरियल ने नंबर एक के स्थान पर वापसी कर ली है. काफी लंबे समय से शो तीसरे और चौथे नंबर पर था, लेकिन लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया. शो को 2.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान पा लिया है. शो को 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. शो ने बीते कई हफ्तों से राजन शाही के शो अनुपमा को कड़ी टक्कर दी थी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’में लीप आएगा और नया प्रोमो सामने आ गया है. सवी और रजत की कहानी खत्म होने वाली है. शो िस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और इसको 2.2 रेटिंग मिली है.

Advocate Anjali Awashthi

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी दर्शकों को काफी पसंद है. शो को इस वीक 2.2 रेटिंग मिली है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी धमाकेदार है. अभीर ने पूरे परिवार के सामने चारु से अपने प्यार का इजहार किया है. दूसरे तरफ आरके के मन में अभीरा के लिए भावनाएं आ रही है. शो को 2.2 रेटिंग मिली है.

Bigg Boss 18

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले काफी जबरदस्त रहा. शो को करवीर मेहरा ने जीत लिया और विवियन डीसेना दूसरे नंबर पर रहे. शो को 2.2 रेटिंग मिली है. टीआरपी लिस्ट में ये छठे नंबर पर शो रहा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola