TRP Report Week 29: मां-बेटी की जंग ने दिलाई अनुपमा को नंबर वन की जगह, टॉप 5 शोज की लिस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jul 2025 2:31 PM
टीआरपी रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
TRP Report Week 29: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में फेर बदल देखने को मिल रहा है. अनुपमा एक बार फिर से सारे सीरियल्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पर आ गया है. इसके अलावा लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा कौन-कौन से शोज है, आपको बताते हैं.
TRP Report Week 29: पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ हफ्तों तक असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर वन पर रहा और उसने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. पिछले हफ्ते स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी जगह बनाई थी. 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है और इस बार अनुपमा ने वापसी की है. राजन शाही का शो काफी समय बाद नंबर एक पर आ गया है. आइए आपको टॉप 5 शोज के बारे में बताते हैं.
Anupama
रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा ने टीआरपी लिस्ट में दमदार वापसी की है. शो ने एक बार फिर से नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. सीरियल को 2.3 की रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और राही ने डांस कंपीटीशन में भाग लिया है. राही जहां अपनी में से नफरत करती है और ये शो जीतना चाहती है. दूसरी तरफ डांस कंपीटीशन की वजह से अनुपमा को वापस अहमदाबाद आना पड़ा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट में नंबर दो पर है. पिछले हफ्ते शो पहले नंबर पर था. शो को इस वीक 2.1 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान ने मायरा को अभीरा के पास पहुंचा दिया है. गीतांजलि उसके फैसले से खुश नहीं है. मायरा का दिल अभीरा जीतने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन पूकी उसे अपना नहीं रही.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
पिछले कुछ वीक से तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर था. इस हफ्ते शो तीसरे नंबर पर आ गया है. शो ने अपने रिलीज के 17 साल पूरे किए है और इसका सेलिब्रेशन टीम ने मनाया था. सीरियल को 1.9 की रेटिंग मिली है.
Laughter Chefs: Entertainment Unlimited season 2
लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड का फिनाले एपिसोड काफी जबरदस्त था. शो के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा बने. शो को 1.9 रेटिंग मिली है. फिनाले एपिसोड में बतौर जज सोनाली ब्रेंदे और मुनव्वर राणा आए थे. इसमें फाइनल डिश को दर्शकों ने टेस्ट किया और स्टार्स दिए.
Udne Ki Aasha
नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. सीरियल को 1.7 रेटिंग मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










