TRP Report Week 28: चारु की मौत ने मारी बाजी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग गिरी, जानें टॉप 10 में किसने बनाई जगह
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jul 2025 11:16 AM
टीआरपी रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
TRP Report Week 28: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को तगड़ा झटका लगा है. जी हां शो जो बीते 4 हफ्तों से टॉप पर बना हुआ था, अब तीसरे नंबर पर आ गई है. आइये जानते हैं इस वीक में टॉप 10 में कौन से सीरियल ने जगह बनाई.
TRP Report Week 28: आज गुरुवार है और 28वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले चार हफ्तों से टॉप पर बना हुआ था, लेकिन जैसे ही चकोरी वाला ट्रैक खत्म हुआ, इसने नंबर वन पोजिशन खो दिया. इस हफ्ते राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पहले स्थान पर है. लाफ्टर शेफ्स 2 ने भी अपनी रेटिंग में काफी बड़ा उछाल लिया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने जगह बनाई.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते टॉप पर रहा. अभीरा और अरमान के अलग होने वाले ड्रामा से ज्यादा दर्शकों को चारु की मौत वाला ट्रैक पसंद आया. इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
अनुपमा
रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ ने दूसरा स्थान हासिल किया है. इसने अपनी रैंकिंग बरकरार रखी. राही-अनु डांस कॉम्पिटिशन ट्रैक ने सुर्खियां बटोरी हैं. ऐसा लग रहा है कि दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इनमें से कौन जीतेगा और क्या वे फिर से साथ आएंगे. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
दिलीप जोशी अभिनीत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते तीसरे स्थान पर खिसक गया है. यह पिछले चार वीक से टॉप पर बना हुआ था. शो को 21 लाख इंप्रेशन भी मिले हैं.
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते चौथे स्थान पर है. शो में कुछ बदलाव हुए हैं और कुछ नए कलाकार भी देखने को मिले. निर्माता कहानी के साथ नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. इस वीक इसे 19 लाख इंप्रेशन मिले हैं.
लाफ्टर शेफ्स 2
लाफ्टर शेफ्स 2 ने टॉप 5 में जगह बना ली है. ऑफएयर होने के करीब आकर यह शो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोर रहा है. इस हफ्ते इस शो को 18 लाख इंप्रेशन मिले हैं.
टॉप 10 में इन शोज ने बनाई जगह
छठे स्थान पर मंगल लक्ष्मी और सातवें स्थान पर तुम से तुम तक है. यह शो पिछले हफ्ते शुरू हुआ था और शानदार प्रदर्शन कर रहा है. मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर इस वीक आठवें स्थान पर है, जबकि झनक नौवें स्थान पर है. वसुधा ने दसवां स्थान हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- War 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर टाइगर श्रॉफ सीक्वल का हिस्सा होते तो मैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










