TRP Report Week 44: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप की खबरों ने बटोरे दर्शक, इस शो ने किया कमबैक, जानें टॉप 5 शो
TRP Race Week 44
TRP Report Week 44: टीआरपी रिपोर्ट इस हफ्ते की आ गई है. इस बार टॉप 5 की लिस्ट में झनक ने शानदार कमबैक किया. टॉप 5 शोज के बारे में आपको बताते हैं.
TRP Race Week 44: इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट आ गई है. राजन शाही का शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार फिर से टॉप 5 की लिस्ट में है. जबकि शो गुम है किसी के प्यार में, झनक, उड़ने की आशा ने भी लिस्ट में अपनी जगह बना ली. इस हफ्ते कौन-कौन से शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Anupama
अनुपमा एक बार फिर से टॉप पर है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेम घरवालों से झूठ बोलकर ईशानी, माही, परी, राही और अंश को दिवाली पार्टी में ले जाता है. वहां पर गलती से राही सबकर शराब वाली जूस पिला देती है. जब सब घर आते हैं तो सब नशे में होते है. अनु ये देखकर काफी गुस्सा होती है. वह प्रेम को थप्पड़ मारती है और उसे घर से निकाल देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
दूसरे नंबर पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है. शो में हाल ही में पांच महीने का लीप आया है. लीप के बाद अभीरा और रूही की कहानी आगे बढ़ गई है. एक साधु बाबा ने भविष्यवाणी कि अभीरा और रूही में से कोई एक ही बच्चे को जन्म दे पाएगी. ये सुनकर दादी सा काफी घबरा गई.
Jhanak
पिछले वीक सीरियल झनक छठे स्थान पर था. हालांकि इस वीक टीआरपी लिस्ट में झनक तीसरे स्थान पर आ गया. शो में हिबा नवाब, झनक की भूमिका में नजर आ रही है. जबकि चांदनी शर्मा ने अर्शी का किरदार निभाया है.
Udne Ki Aasha
नेहा हरसोरा, कंवर ढिल्लन और पुरु छिब्बर स्टारर सीरियल उड़ने की आशा इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया है. पिछले वीक ये शो तीसरे स्थान पर था.
Advocate Anjali Awasthi
सीरियल एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने टीआरपी लिस्ट में पांचवें जगह बनाई. श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा शो में लीड़ रोल निभा रहे हैं. शो में जल्द ही अंजलि के सामने एक बड़ा सच आने वाला है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज लीड़ रोल निभा रहे हैं. सीरियल छठे स्थान पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि ईशा का एक्सीडेंट हो जाता है. सवी के सामने राज खुल जाता है कि लकी ने ही ईशा का एक्सीडेंट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










