Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ अभीरा ही नहीं, रूही के बच्चे की जिंदगी है खतरे में, क्या सच होगी साधु बाबा की भविष्यवाणी
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Nov 2024 8:51 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अस्पताल में जाते हैं. डॉक्टर अरमान को अभीरा की कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं. दूसरी तरफ अभीरा को अपने बेबी को लेकर एक डर सता रहा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले तीन महीने का लीप आया था और अब शो ने पांच महीने का लीप ले लिया. लीप के बाद, रूही अपने प्रेग्नेंसी के नौंवे महीने और अभीरा सातवें महीने में है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि एक साधु बाबा की भविष्यवाणी सुनकर विद्या और कावेरी डर जाती है. उनके मुताबिक, उनकी दोनों बहुओं में से किसी एक का ही बच्चा जीवित रहेगा. दूसरी तरफ अभीरा को अपने बच्चे की हरकत महसूस नहीं होती और वह बेहद घबरा जाती है. अरमान उसे अस्पताल ले जाता है.
अभीरा और अरमान को सता रहा इस बात का डर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा व्हीलचेयर पर बैठी होती है और उसके मन में अजीब-अजीब से ख्याल आते हैं. अरमान डॉक्टर से पूछता है कि अभीरा बच्चे की हललच फील नहीं कर रही है. डॉक्टर अभीरा को अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाते हैं. मॉनिटर पर बच्चे की हरकत दिखाई नहीं देती और अरमान का दिल घबराने लगता है. अभीरा ये देखकर और ज्यादा डर जाती है. अरमान उसे भरोसा दिलाता है कि जब तक दोनों साथ में है तब तक उनके बच्चे को कुछ नहीं होगा.
अभीरा और रूही फंसी नयी मुसीबत में
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के साथ-साथ रूही के बच्चे के सिर पर भी खतरा मंडरा रहा है. टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बेबी शॉवर सेरेमनी के दौरान अभीरा को पेट में बहुत दर्द होगा और उसे अस्पताल ले जाया जाएगा. दूसरी तरफ रूही छोड़कर चली जाएगी और उसका एक्सीडेंट हो जाएगा. रूही को जल्द ही हॉस्पिटल ले जाया जाएगा. पोद्दार हाउस की दोनों बहुओं के बच्चे की जिंदगी में खतरे में होगी. ऐसे में क्या साधु बाबा की भविष्यवाणी सच होगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 5 महीने का लीप, अभीरा-रूही में से कौन खोएगा अपने बच्चे को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










