Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा 5 महीने का लीप, परिवार करेगा अभीरा और रूही की गोद भराई की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पंडित जी पोद्दार परिवार आते हैं और वह एक समारोह के दौरान अभीरा और रूही के बच्चे को लेकर भविष्यवाणी करते हैं. वहीं, शो में जल्द ही लीप आने वाला है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है को 15 साल हो गए है. शो को दर्शकों का फेवरेट बनाए रखने के लिए मेकर्स इसमें अभी तक खूब सारे ट्विस्ट लेकर आ चुके हैं. शो में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी और रोमित राज लीड रोल निभाते हैं. सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक अभीरा और रूही की प्रेग्नेंसी पर फोकस्ड है. पोद्दार परिवार अभीरा के मां बनने की खबर जानकर बहुत खुश है. वहीं, अब कहा जा रहा है कि शो में 5 साल का लीप आने वाला है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा 5 महीने का लीप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ समय पहले ही 3 महीने का लीप आया था. अब शो एक और लीप के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब शो में करीबी 5 महीने का लीप आएगा. लीप के बाद रूही और अभीरा गर्भावस्था के नौवें महीने में होगी. दोनों की गोद भराई की तैयारी दिखाई जाएगी. पोद्दार परिवार दोनों की सेहत का खास ख्याल रखेगा और उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगा. अरमान, अभीरा का बड़े प्यार से केयर करेगा और सावधनी बरतेगा, क्योंकि उसे अभीरा के गर्भावस्था के जोखिमों के बारे में मालूम है.

अभीरा देगी बेबी बॉय को जन्म

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पंडित जी पोद्दार परिवार आते हैं और वह एक समारोह के दौरान अभीरा और रूही के बच्चे को लेकर भविष्यवाणी करते हैं. पंडित जी बताते है रूही एक लड़की को जन्म देगी और अभीरा एक लड़के को जन्म देगी. ये सुनकर पूरा परिवार बेहद खुश हो जाता है. हालांकि रूही के मन ईर्ष्या आ जाता है और उसे अभीरा से जलन होने लगती है. क्या रूही, अभीरा के बच्चे के साथ कुछ बुरा करेगी. क्या होगा आगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के होने वाले बच्चे से रूही को हुई जलन, नफरत की आग में उठाया ये कदम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीढ़ियों से नीचे गिरी रूही, क्या पोद्दार परिवार खो देगा अपना होने वाला चिराग

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola