ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीढ़ियों से नीचे गिरी रूही, क्या पोद्दार परिवार खो देगा अपना होने वाला चिराग

Updated at : 03 Nov 2024 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही से मनीष, अभीरा संग लड़ाई खत्म करने को कहता है. वहीं, दिवाली पर अभीरा और अरमान अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात करते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु को नीरज की बातें याद आती है. चारु सब सोचकर काफी परेशान हो जाती है. कृष, अरमान, रोहित और आर्यन उसको पुरानी बातें भूलने में मदद करते हैं. रोहित कहता है उसकी बहन कमजोर नहीं है. अरमान अपनी बहन का साथ देने का बात करता है. वहीं, काजल, अभीरा को उसकी बेटी की लाइफ बर्बाद होने से बचाने के लिए थैंक्यू कहती है. काजल और अभीरा की बातें संजय सुन लेता है.

मनीष करेगी रूही से अपने दिल की बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, रूही को कॉल करने के लिए थैंक्यू कहता है. रूही, अभीरा के साथ कंपीटीशन करता है. मनीष उसे अपनी लड़ाई अभीरा के साथ खत्म करने के लिए कहता है. रूही को पता चलता है कि मनीष, अभीरा की जोखिम भरे प्रेंग्नेसी को जानकर उसके लिए प्रार्थना करता है. वहीं, अरमान को रोहित गर्भावस्था की किताबें पढ़ने के लिए कहता है. रोहित को रूही की फ्रिक होती है क्योंकि वह अपनी दवाई लेना भूल जाती है.

सीढ़ियों से नीचे गिरी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी अपनी वसीयत की घोषणा करने का प्लान करती है. दूसरी तरफ दिवाली पर अभीरा और अरमान अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात करते हैं. अरमान उससे कहता है अगर उसे बच्चे या अभीरा में से किसे एक को चुनना हुआ तो, वह इसका फैसला करेगा. अभीरा उसे फ्यूचर के बारे में इतना नहीं सोचने के लिए कहती है. वहीं, कावेरी कहती है विद्या सिर्फ अभीरा और अरमान के बच्चे पर ही प्यार बरसाएगी. अभीरा ये बात सुन लेते हैं और उन्हें उम्मीद होता है कि विद्या उसे स्वीकार कर लेगी. वहीं, रूही सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की ऐसे होगी वापसी, अभीरा के बच्चे को मारने का प्लान करेगी रूही

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, रूही-अभीरा की जान लेने की कोशिश करेगा ये शख्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola