Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 5 महीने का लीप, अभीरा-रूही में से कौन खोएगा अपने बच्चे को

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Nov 2024 10:24 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि साधु बाबा ऐसी भविष्यवाणी करते हैं, जिसे सुनकर दादी सा और विद्या काफी घबरा जाती है. दूसरी तरफ अभीरा की तबीयत खराब हो जाती है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट में कराया जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी फिलहाल रूही और अभीरा पर फोकस्ड है. दोनों मां बनने वाली है. रूही को अभीरा के अजन्मे बच्चे से जलन होती है और वह नहीं चाहती कि पोद्दार हाउस में उसे कम अटेंशन मिले. वहीं, सीरिलयल में पांच महीने का लीप आ गया है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी और विद्या, अभीरा और रूही के पैरों के निशान एक कपड़े पर लेती है. उस कपड़े को वह एक साधु बाबा को देती है, ताकि वह उनकी दोनों बहू को आशीर्वाद दें.

ऐसा क्या कहेंगे साधु बाबा, जिसे सुनकर चौंक जाएगी कावेरी

साधु बाबा उस कपड़े को देखते है और फिर परेशान हो जाएंगे. कावेरी उन्हें परेशान देखकर सवाल करती है. साधु बाबा भविष्यवाणी करते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं में से एक को दुर्भाग्य का सामना करना होगा. ये सुनकर विद्या और कावेरी चौंक जाती है. इसका मतलब है कि अभीरा और रूही दोनों में से किसी एक के बच्चे के साथ बड़ा हादसा होगा.

किस बात को लेकर अभीरा हुई परेशान

अभीरा को लगता है कि वह अपने बच्चे की मूवमेंट फील नहीं कर पा रही है. इस बारे में वह अरमान को बताती है. अरमान उसे अस्पताल लेकर जाता है. अभीरा के मन में क्या-क्या ख्याल आने लगते हैं. क्या पुजारी की भविष्यवाणी सच होगी.

आने वाले एपिसोड में किया दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के अस्पताल में एडमिट होने के बाद रूही लापता हो जाती है. विद्या को घबराहट होने लगती है. रोहित को पता चलता है कि वह साधु बाबा से मिलने गई है. वहीं, रूही का एक्सीडेंट हो जाएगा, जिसके बाद उसके और उसके बच्चे की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा 5 महीने का लीप, परिवार करेगा अभीरा और रूही की गोद भराई की तैयारी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के होने वाले बच्चे से रूही को हुई जलन, नफरत की आग में उठाया ये कदम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola