साल 2022 में इन 5 सेलेब्स को सबसे ज्यादा Instagram पर किया गया फॉलो, देखिए लिस्ट

Most Followed instagram account in India: सोशल मीडिया पर स्टार्स अपनी फिल्म और निजी जिंदगी को लेकर अपडेट शेयर करते रहते है. इंस्टाग्राम पर कई ऐसे सेलेब्स है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. चलिए आपको बताते है साल 2022 में किन सेलेब्स को सबसे ज्यादा फॉलो किया गया.

साल 2022 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया गया. इंस्टा पर उनके 226 मिलियन फॉलोअर्स है. विराट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.

प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर है. इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल को 84 मिलियन लोग फॉलो करते है. एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव है. उनकी आने वाली फिल्मों में जी ले जरा है.

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 76.6 मिलियन फॉलोअर्स है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चा में है. पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे.

आलिया भट्ट 73.5 मिलियन फॉलोअर्स है. एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी है और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है.

सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज का हर कोई फैन है. वो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 72.9 मिलियन लोग फॉलो करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










