To Kill A Tiger OTT: झारखंड की बेटी पर बनी फिल्म 'टू किल ए टाइगर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Mar 2024 2:56 PM
To Kill A Tiger OTT: फिल्म टू किल ए टाइगर को ऑस्कर 2024 के लिए बेस्ट फीचर डाक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है. ऑस्कर 2024 से ठीक एक दिन पहले मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
To Kill A Tiger OTT: फिल्ममेकर निशा पाहुजा की फिल्म टू किल ए टाइगर इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए बेस्ट फीचर डाक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है.

झारखंड में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप की पृष्ठभूमि पर बनी टू किल ए टाइगर रविवार यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी.

निशा ने बड़ी ही खूबसूरती से गांव की एक बेटी और उसके माता-पिता के दर्द और संघर्ष को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की है. इसमें बताया है कि 13 साल की एक मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म होता है. उसके माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाना चाहते हैं.

टू किल ए टाइगर की कहानी काफी भावुक करने वाली है. इसमें दिखाया गया है कि एक माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. वो सारी सामाजिक मान्यता को चैंलेज करते है.

गौरतलब है कि फिल्म झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो में हुई सच्ची घटना पर आधारित है.

ऑस्कर नॉमिनेटेड डाक्यूमेंट्री की टीम जॉइन करने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मुझे अकादमी पुरस्कार-नामांकित डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर की अविश्वसनीय टीम में शामिल होने पर बहुत गर्व है.

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ये प्रोजेक्ट, अपनी दुलारी बेटी के लिए एक पिता के हार न मानने वाले दृढ-निश्चय का एक सबूत है. ये हार्ड हिटिंग आर्ट कई लेवल पर अपनी छाप छोड़ता है.

आगे उन्होंने लिखा, जब मैंने पहली बार 2022 में यह फिल्म देखी थी, तो मैं तुरंत इसकी इमोशनल कहानी से मंत्रमुग्ध हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










