साल 2023 के आखिरी दिन देखें ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज, घर पर बिल्कुल नहीं होंगे बोर
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2023 9:52 AM
आज साल 2023 का आखिरी दिन है. आज अगर आपका मन कही बाहर जाने का नहीं है तो आप ये मूवीज और वेब सीरीज घर में बैठकर देख सकते हैं. लिस्ट में कई दमदार मूवीज का नाम शामिल है. ऐसे में अगर नये साल पर आपको अगर बाहर जाने का मन नहीं है तो आप घर पर इन सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं.

सलमान खान और कटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म ने 285.5 करोड़ रुपये का बिजेनस किया था. अब ये ओटीटी पर 31 दिसंबर के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

विक्रांत मेसी की फिल्म ’12वीं फेल’ को दर्शकों ने काफी सराहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब मूवी ओटीटी पर 29 दिसंबर को रिलीज होगी. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की इन दिनों काफी तारीफ हो रही है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन है.

फिल्म ‘अन्नपूर्णानी- द गॉडेस ऑफ फूड’ 31 दिसंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में नयनतारा, जय, रेडिन किंग्सले, सत्यराज, कार्तिक कुमार जैसे कलाकारों ने काम किया है.

वेब सीरीज ‘बर्लिन’ को आप 29 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बता दें कि मनी हीस्ट का स्पिन-ऑफ बर्लिन है.
शेफाली शाह की फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में शेफाली के अलावा जयदीप अहलावत और स्वानंद किरकिरे है. यह डिमेंशिया से पीड़ित एक महिला के बारे में है.

रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा दोनों को आप 29 दिसंबर को जी5 पर देख सकते है. इसमें सनी देओल के बेटे ने काम किया है.
Also Read: Tejas OTT Release: कंगना रनौत की तेजस इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










