Tejas OTT Release: कंगना रनौत की तेजस इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेट

Updated:
विज्ञापन
Tejas OTT Release: कंगना रनौत की तेजस इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेट

Tejas OTT Release: कंगना रनौत की एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया. फिल्म में कंगना ने वायु सेना अधिकारी तेजस गिल का किरदार निभाया है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. चलिए आपको बताते है मूवी कौन से ओटीटी पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
undefined

‘तेजस’ सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित थी. इसमें कंगना रनौत सेना अधिकारी तेजस गिल के रोल में नजर आई.

undefined

‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. फिल्म को दर्शकों से खराब रिव्यूज मिले और इसका बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया.

undefined

‘तेजस’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. कंगना की मूवी का प्रीमियर 5 जनवरी को ZEE5 पर होगा.

undefined

तेजस साहसी महिला IAF अधिकारी – तेजस गिल की कहानी है, जो हर कीमत पर देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है, जिसमें भारत के पहले स्वदेशी फाइटर जेट – तेजस को भी दिखाया गया है.

undefined

कंगना की तेजस रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हो गई थी. इससे मे���र्स को तगड़ा झटका लगा था. फिल्म एचडी प्रिंट Filmywap, Tamilrockers, Movierulz, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz और Filmyzilla जैसी साइट्स पर लीक हुई थी.

undefined

फिल्म की रिलीज से पहले, कंगना ने दिल्ली के इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना अधिकारियों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी.

undefined

तेजस की रिलीज से पहले कंगना अयोध्या में राम मंदिर पहुंची थी. उन्होंने तसवीरें शेयर कर लिखा था, एक्ट्रेस ने आगे लिखा, श्री हरि विष्णु, परम पूजनीय अवतार, महान धनुर्धर, तेजस्वी योद्धा, तपस्वी राजा, मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि… मेरी फिल्म तेजस में रामजन्मभूमि की एक विशेष भूमिका है, इसलिए मुझे रामलला के दर्शन करने जैसा महसूस हुआ, धन्य हो मेरे राम.”

undefined

कंगना रनौत अगली बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली है. फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और ये मूवी अगले साल 2024 में रिलीज होगी.

undefined

कंगना पिछली बार फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आई थी, जिसमें वो चंद्रमुखी बनी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

undefined

बता दें कि फिल्म इमरजेंसी में कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. अपना पहला लुक भी वो शेयर कर चुकी है.

Also Read: Kangana Ranaut ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola