The Traitors Season 2 में होगी शुभमन गिल की बहन शहनील की एंट्री? जानें कौन-कौन होंगे इस बार शो का हिस्सा
द ट्रेटर्स सीजन 2 में शहनील गिल की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम
The Traitors Season 2 में शुभमन गिल की बहन शहनील गिल की एंट्री की खबर सामने आई है. जानिए इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आ सकते हैं और क्या होगा खास.
The Traitors Season 2: ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन आने वाला है और इसे लेकर लोगों में एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच खबर सामने आई है कि भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल इस बार शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं, जिससे फैंस के बीच और भी दिलचस्पी बढ़ गई है. यह रियलिटी शो अपने माइंड गेम्स, चालाकी और ट्विस्ट के लिए जाना जाता है और पहले सीजन के बाद ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है. अब फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आइए पूरी अपडेट बताते हैं.
शुभमन गिल की बहन की एंट्री
‘फिल्म विंडो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनील गिल ‘द ट्रेटर्स 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले सकती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और अब वह रियलिटी टीवी की दुनिया में अपना नया सफर शुरू करने जा रही हैं. उनकी एंट्री की खबर ने शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
Reality Scoop की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी जैसे बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, क्रिस्टल डिसूजा के भी शो का हिस्सा बनने की चर्चा है.
हालांकि, पहले जो खबरें आ रही थीं कि रुबीना दिलैक और एल्विश यादव शो में होंगे, उन्हें गलत बताया गया है.
क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
‘द ट्रेटर्स’ एक ऐसा गेम शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने बीच छिपे ‘गद्दारों’ (Traitors) को पहचानना होता है. हर कोई अपनी समझ, चालाकी और रणनीति से गेम में टिके रहने की कोशिश करता है. यही वजह है कि शो में हर समय सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है.
पहले सीजन के विनर कौन थे?
पहले सीजन में भी जबरदस्त गेम देखने को मिला था. आखिर में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने अपनी समझदारी और रणनीति से जीत हासिल की थी. इस सीजन में अपूर्वा मुखीजा, जैस्मिन भसीन, सुधांशु पांडे, हर्ष गुजराल, एल्नाज नौरोजी, पूरव झा जैसे कई जाने-माने चेहरे नजर आए थे, जिसने शो को और भी दिलचस्प बना दिया था.
इस बार क्या होगा खास?
पहले सीजन की सफलता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरा सीजन और भी ज्यादा मजेदार और रोमांचक होगा. नए कंटेस्टेंट्स, नई रणनीतियां और ज्यादा ड्रामा इस बार दर्शकों को देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










