क्या Netflix के ‘The Royals Season 2’ से हुई भूमि पेडनेकर की छुट्टी? सामने आई वजह

भूमि पेडनेकर, फोटो- इंस्टाग्राम
The Royals Season 2: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' के सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई है. खबर है कि इस बार भूमि पेडनेकर शो का हिस्सा नहीं होंगी. जानिए इसके पीछे की असली वजह.
The Royals Season 2: नेटफ्लिक्स की मशहूर शाही ड्रामे वाली सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की चर्चा तेज हो गई है. लेकिन इस बार फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इसके दूसरे सीजन में नजर नहीं आएंगी. ईशान खट्टर और भूमि की जोड़ी को पहले सीजन में काफी पसंद किया गया था, लेकिन अब कहानी एक नए मोड़ पर जाने वाली है.
भूमि पेडनेकर शो से बाहर क्यों हैं?
बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि क्या भूमि का मेकर्स के साथ कोई झगड़ा हुआ है? तो जवाब है ‘नहीं’. Mid-Day की रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स और भूमि के बीच कोई अनबन नहीं हुई है. दरअसल, शो की कहानी अब रोमांस से हटकर शाही परिवार के आपसी रिश्तों और उनके महल की राजनीति पर ज्यादा फोकस करेगी. मेकर्स चाहते हैं कि कहानी अपने आप आगे बढ़े, इसलिए इस बार भूमि के किरदार को आगे नहीं ले जाया जा रहा है. दूसरे सीजन में ईशान खट्टर, साक्षी तंवर और जीनत अमान के किरदारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.
आलोचनाओं पर क्या बोलीं भूमि?
हाल ही में भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी आलोचनाओं (Criticism) पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब लोग उनके लुक्स और एक्टिंग को लेकर लगातार कमेंट करते थे, तो उन्हें बहुत बुरा लगता था. भूमि ने कहा कि वह एक समय पर ‘सुन्न’ (Numb) महसूस करने लगी थीं और उन्हें अपनी ही आवाज सुनाई देना बंद हो गई थी. हालांकि, अब वह मजबूती से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं.
भूमि के आने वाले नए प्रोजेक्ट्स
भले ही भूमि शायद ‘द रॉयल्स 2’ के दूसरे सीजन में नजर न आएं, लेकिन उनके पास अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में दिखाई दे सकती हैं. इस फिल्म को ‘हक’ बनाने वाले मेकर्स तैयार कर रहे हैं. इसके अलावा सबसे बड़ी खबर यह है कि भूमि जल्द ही इमरान खान के साथ भी एक नए Netflix प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं. इमरान खान लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं, इसलिए फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: Mismatched Season 4: ‘मिसमैच्ड’ के आखिरी सीजन को लेकर इमोशनल हुईं प्राजक्ता कोली, बोलीं- सेट पर खूब रोऊंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










