ePaper

The Kapil Sharma Show : इस वजह से प्रोमो में नहीं दिखीं सुमोना चक्रवर्ती, हाल ही में शुरू हुई है शूटिंग

Updated at : 19 Jul 2021 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : इस वजह से प्रोमो में नहीं दिखीं सुमोना चक्रवर्ती, हाल ही में शुरू हुई है शूटिंग

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)जल्द ही टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है. हाल ही में कपिल शर्मा ने शो की शूटिंग की कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों में वो अपने कोस्टार्स अपने कोस्टार कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर के साथ पोज देते नजर आये.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) जल्द ही टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है. हाल ही में कपिल शर्मा ने शो की शूटिंग की कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों में वो अपने कोस्टार्स अपने कोस्टार कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर के साथ पोज देते नजर आये. हालांकि इस तसवीर में कपिल की पत्नी/लव इंटरेस्ट की भूमिका निभानेवाली सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) को छोड़कर पूरी कास्ट नजर आ रही हैं. फैंस सवाल कर रहे हैं कि एक्ट्रेस कहां हैं और शो में क्यों नहीं दिख रही हैं. अब इसकी वजह भी सामने आ गई हैं.

टेलीचक्कर ने सूत्रों के हवाले से बताया, ऐसा लगता है कि सुमोना शो में वापस आ भी सकती हैं और नहीं भी. उनकी वापसी के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि निर्माताओं और एक्ट्रेस के बीच बातचीत जारी है. कहा जा रहा है कुछ समय बाद उनकी वापसी को कंफर्म किया जायेगा. वहीं प्रोमो में सुदेश लहरी भी नजर आ रहे हैं. यानी वो जल्द ही शो में नजर आयेंगे.

https://www.instagram.com/p/CRd7Ctij_R_/

इसमें कोई शक नहीं कि फैंस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कपिल, भारती, कृष्णा अभिषेक, कीकू और बाकी टीम को एक साथ स्क्रीन पर देखना मिस कर रहे हैं. कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए शो में आते हैं और कपिल हमेशा की तरह दर्शकों और अभिनेताओं का मनोरंजन करते हैं. उनकी टीम की जुगलबंदी भी फैंस को बेहद पसंद आती है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 11: ‘फ्राइंग पैन’ वाले सीन पर भड़कीं विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा, बोलीं-TRP के लिए..

बता दें कि, कपिल शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान ब्रेक लिया था क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ दूसरे बच्चे का वेलकम किया था. अब जब शो वापसी के लिए तैयार है, तो प्रशंसक खुश हैं. कुछ दिनों पहले, कपिल ने अपने थिएटर के दिनों की एक तसवीर शेयर की थी और लिखा था, “हमारे नाटक की रिहर्सल खत्म करने के बाद, मेरी टीम के साथ म्यूजिक सेशन, मुझे तसवीर में ढूंढो?”

कपिल शर्मा शो को लेकर कहा जा रहा था कि ये टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा. लेकिन टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, द कपिल शर्मा शो फाइनली 21 अगस्त से ऑनएयर होगा. बीते दिनों कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह और कीकू शारदा के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए खुलासा किया था कि ये उनकी पहली क्रिएटिव मीटिंग थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola