काजोल की भाभी बनेंगी कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

Updated:
विज्ञापन
काजोल की भाभी बनेंगी कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

द कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती भले ही टीवी पर कम नजर आती हो, लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. एक्ट्रेस अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती है. इन दिनों वो कपिल शो में नजर आ रही है.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो (The Kapil sharma Show) से लोकप्रिय हुई सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) को आज कौन नहीं जानता. कपिल शर्मा की ‘भूरी’ इन दिनों शो में उनकी पत्नी बिंदु का रोल निभाती है. कपिल और बिंदु के बीच होने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी पसन्द आती है. खबरें थी की एक्ट्रेस काजोल के कजिन सम्राट मुखर्जी (Samrat Mukerji) को डेट कर रही है और उनके साथ शादी करेंगी.

सुमोना चक्रवर्ती और सम्राट कर रहे डेट?

काजोल और रानी मुखर्जी के भाई सम्राट मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती की डेटिंग की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती है. पिछले साल दुर्गा पूजा में सुमोना काजोल के परिवार के साथ पंडाल में नजर आई थी. जिसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे थे कि जरूर उनके बीच कुछ होगा. वहीं, जब उनकी शादी की खबरें उड़ी थी तो एक्ट्रेस ने इसपर अपना रिएक्शन भी दिया था. साथ ही बताया था कि वो लोग सिर्फ दोस्त है.

सुमोना चक्रवर्ती ने शादी पर कही थी बात

सुमोना चक्रवर्ती ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, ये सोशल मीडिया की 10 साल पुरानी कहानियां हैं. यह बकवास है. मैं अपने पर्सनल जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करती. अगर कभी कोई बात होगी तो आप सभी को इसके बारे में पता चल जाएगा. साथ ही सम्राट के बारे में उन्होंने कहा था, वह एक दोस्त है. मैं अपने दोस्तों या परिवार के बारे में मीडिया से बात नहीं करती हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं. शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि मैंने आपके सवाल का जवाब दे दिया है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ पहाड़ों के बीच एंजॉय करती दिखी, स्विमसूट में एक्ट्रेस लगी बेहद हॉट
सुमोना चक्रवर्ती की लेटेस्ट तसवीरें

वहीं, सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है. सुमोना चक्रवर्ती ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तसवीरें शेयर की है. एक्ट्रेस ने तुर्की में अपने न्यू ईयर वेकेशन की फोटोज पोस्ट की है. एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही है फोटोज में. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, साल के सबसे शानदार सूर्योदय के साथ 2022 का अंत हुआ. कप्पडोसिया की ठंड से लेकर बोडरम में धूप के ठंडे मौसम तक! अनुभव और यादों के लिए यूनिवर्स का शुक्रिया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola