The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर! कुछ ऐसी होगी कहानी

Updated:
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर! कुछ ऐसी होगी कहानी

द कपिल शर्मा शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो 10 दिसंबर से ऑन एयर होने जा रहा है. अब शो में गेस्ट बनकर पहुंचे मधुर भंडारकर ने ऐलान किया कि वह कपिल शर्मा पर एक एक बायोपिक बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गया है. इसका ओपनिंग वीकेंड मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. रविवार को आगामी कॉमेडी-ड्रामा ‘बबली बाउंसर’ के कलाकार और निर्देशक एक शानदार एपिसोड में नजर आएंगे.

कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर

प्रतिभाशाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने निर्देशक मधुर भंडारकर और अपने सह-कलाकार सौरभ शुक्ला और सुप्रिया शुक्ला के साथ सेट पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेंगी. सभी द कपिल शर्मा शो के नए कलाकारों से जुड़ेंगे और उनके कॉमेडी पर हसेंगे. एक खास चर्चा के दौरान मधुर भंडारकर अपने निर्देशन के बारे में बात करेंगे, और इस शो के होस्ट कपिल शर्मा पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा भी जाहिर करेंगे.

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कपिल से कही ये बात

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कपिल शर्मा से कहा, “मुझे लगता है कि आप पर एक बायोपिक बननी चाहिए. यह एक अच्छा विचार है और मैं इसे बनाने के बारे में सोच रहा हूं. अगर कपिल पर बायोपिक बनेगी, तो मुझे लगता है कि मैं इसे बनाऊंगा. यह एक खुलासा करने वाली अच्छी कहानी होगी. इसमें कई खुलासे होंगे. आपको वो भी याद आ जाएगा जो आप भूल गए हैं. मधुर लाइव दर्शकों से यह भी पूछते हैं कि क्या कॉमेडी किंग कपिल पर बायोपिक बननी चाहिए और सभी जोरदार तालियों से इस फैसले का स्वागत करते हैं. द कपिल शर्मा शो, इस शनिवार और रविवार से रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रसारित होगा.

Also Read: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने एक दूसरे से कर ली है सगाई! एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग, PHOTOS
चंदन प्रभाकर नहीं होंगे शो का हिस्सा

द कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन में फेमस किरदार चंदू चायवाला यानी चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) भी शो का हिस्सा नहीं होंगे. चंदन प्रभाकर ने कंफर्म कर दिया है कि वो द कपिल शर्मा शो में वापसी नहीं कर रहे हैं. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में जब चंदन प्रभाकर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हां, मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं बनूंगा और इसके पीछे कोई कारण नहीं है. मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था.” इससे यह साफ हो गया है कि वो तीसरे सीजन में नजर नहीं आयेंगे.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola