तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने एक दूसरे से कर ली है सगाई! एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग, PHOTOS

टीवी इंडस्ट्री की नागिन तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किया है, इन तसवीरों में एक्ट्रेस को डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. तसवीर और तेजा की खुशी को देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या सच में दोनों कपल ने एक दूसरे संग सगाई तो नहीं कर ली है.
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की लवस्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई, जिसके बाद अब दोनों फैंस के चहेते बन गए हैं. लवबर्ड्स को डिनर डेट से लेकर मूवी पर साथ चिल करते देखा जाता है. ये दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे संग अपना प्यार दिखाने से हिचकिचाते नहीं है. अब ऐसा लगता है मानों करण और तेजस्वी ने अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर ली है. जी हां तेजस्वी प्रकाश के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने एक दूसरे संग शादी कर ली है.
दरअसल तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीर शेयर की है. इन फोटोज में एक्ट्रेस को डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. पहली फोटो में तेजा बड़ी सी स्माइल के साथ रिंग दिखा रही है, वहीं दूसरी फोटो में वह रिंग के साथ हाथ में हाथ में गुलदस्ता लिए पोज दे रही हैं. तसवीर को देखकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फोटोज के साथ-साथ तेजा का कैप्शन फैंस के दिलों की धड़कन को और भी बढ़ा रहा है. तेजस्वी ने लिखा, बड़ा दिन! यह एक हां है, जब अंगूठी इतनी ड्रिमी है. मैं पूरी तरह से विस्मय में हूं कि यह अंगूठी @ornaz_com . से कितनी सुंदर दिखती है. मेरी शानदार डायमंड रिंग को करीब से देखने के लिए बाईं ओर स्वाइप करें. अपनी लगाई की अंगूठी बनाने के लिए @ornaz_com चेकआउट करें.
तेजस्वी प्रकाश की पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. करण कुंद्रा ने लिखा, ”बेब तुमने मेरा व्हाट्सएप तोड़ दिया, यह एक #Ad nincomoops है”. वहीं महक चहल ने लिखा, ”ओम जी बधाई हो लड़की. तो आपके लिए बहुत खुशी है…भगवान भला करे”. एक यूजर ने लिखा, ”और उसने हमारे रिश्ते की पुष्टि की .. Yayyyyy ..दोनों की सगाई फाइनली हो ही गई”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”मिनी हार्ट अटैक आ जाना था मेरे को आज”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










