The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने इस खास शख्स को बताया अपना लकी चार्म, इस इंसान से जुड़ा है कनेक्शन

द कपिल शर्मा शो सीजन 4 दमदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. कपिल ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, इसमें वो अर्चना पूरन सिंह के साथ पोज देते दिख रहे है. उन्होंने अर्चना की खास तरीक से तारीफ की है. कॉमडियन का पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस पसन्द कर रहे है.
The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो लोगों को हंसाने जल्द ही टीवी पर आ रहा है. शो में इस बार नये बदलाव नजर आएंगे. कपिल भी नये लुक में दिखेंगे और इसकी झलक उन्होंने फैंस को दे दी है. कॉमेडियन का ये अंदाज और स्वैग देखने लायक है. इस बीच उन्होंने नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को अपना लकी चार्म बताया है.
कपिल शर्मा एक के बाद एक फोटोशूट शेयर कर रहे है. कपिल का नया फोटोशूट काफी जबरदस्त है. इसमें वो ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जींस में काफी कमाल लग रहे है. उन्होंने व्हाइट जैकेट पहना है और स्टाइलिश चश्मा लगाया हुआ है. इस तस्वीर में उनके साथ कपिल शो की जज अर्चना पूरन सिंह है, जो जींस और जैकेट में कूल लग रही है.
https://www.instagram.com/p/ChkJRICvF3k/
कपिल शर्मा की इन तसवीरों में वो अर्चना पूरन सिंह के साथ किसी बात पर हंसते दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे लकी चार्म के साथ हमेशा शूटिंग करना मजेदार रहता है. फोटोज वायरल होते ही इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपके शो क इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त है. एक ने लिखा, मिलियन डॉलर स्माइल.
https://www.instagram.com/p/Chg0w9qjUAB/
द कपिल शर्मा शो में इस बार कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे. कृष्णा शो में सपना के रोल में नजर आते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीमेंट का इश्यू है. वहीं, भारती सिंह भी इस बार शो में ज्यादा नहीं दिखेंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती एक छोटे से ब्रेक पर हूं और मैं सा रे गा मा पा (लिटिल चैंप्स 9) भी कर रही हूं.
Also Read: Zwigato First Look: कपिल शर्मा का दिखा अलग अंदाज, फिल्म ‘ज्विगाटो’ में कॉमेडियन इंटेंस लुक में आए नजर
कपिल शर्मा के फिल्म ‘ज़्विगाटो’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म में वो काफी गंभीर रोल में नजर आएंगे. पोस्टर शेयर कर कपिल ने लिखा था, नंदिता दास इनिशिएटिव्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी अभिनीत नंदिता दास द्वारा लिखित और निर्देशित हमारी फिल्म ZWIGATO का प्रतिष्ठित 47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 में समकालीन विश्व सिनेमा में वर्ल्ड प्रीमियर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




