26 साल की तेलुगु टीवी अभिनेत्री ने की खुदकुशी, परिवार ने लगाया एक्स बॉयफ्रेंड पर ये आरोप

Kondapalli Sravani committed suicide : तेलुगू टेलीविजन की एक्ट्रेस कोंडापल्ली श्रावणी (Kondapalli Sravani) ने हैदराबाद में अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. वो 26 साल की थी. श्रावणी ने ‘मनासु ममता’ और ‘मौनरागम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था. वहीं, उनकी मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा धक्का लगा है.
Kondapalli Sravani committed suicide : तेलुगू टेलीविजन की एक्ट्रेस कोंडापल्ली श्रावणी (Kondapalli Sravani) ने हैदराबाद में अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. वो 26 साल की थी. श्रावणी ने ‘मनासु ममता’ और ‘मौनरागम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था. वहीं, उनकी मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा धक्का लगा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 साल की श्रावणी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिवार ने बताया कि वो अपने बेडरूम में गई और दरवाजा बंद कर लिया. जब वो बहुत देर बाद भी बाहर नहीं आई तो घरवालों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि उसने फांसी लगा ली है. जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार ने आरोप लगाया है कि श्रावणी ने अपने पूर्व प्रेमी देवराज रेड्डी के उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है. देवराज से उनकी मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी. वहीं, पुलिस ने देवराज को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर में एक टीम भेजी है. इसपर इंस्पेक्टर ने कहा, ‘चूंकि श्रावणी का परिवार उस पर आरोप लगा रहा है, इसलिए हम उसे (देवराज) गिरफ्तार करेंगे और पूछताछ करेंगे.’
Also Read: कांग्रेस नेता कविता रेड्डी पर मामला दर्ज, वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े से की थी मारपीट
रिपोर्ट के अनुसार, श्रावणी कोंडापल्ली के भाई शिवा ने बताया कि देवराज उनकी बहन को पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहा था और उनके कुछ वीडियोज लीक करने की धमकी भी दी थी. लिहाजा परिवार ने देवराज को 1 लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए. हालांकि कथित रूप से वह पैसे लेने के बाद भी उसे परेशान करता रहा, लिहाजा उन्होंने उसके खिलाफ एस.आर.नगर थाने में 22 जून को शिकायत दर्ज कराया था.
बता दें कि कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी. उनका शव मुंबई के मलाड में स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला था. समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल था.
वहीं, इससे पहले जाने- माने अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली थी. आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे. आशुतोष की उम्र 32 साल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










