Tamannaah Bhatia: दुल्हन बनने को तैयार तमन्ना भाटिया! 'बाहुबली' एक्ट्रेस ने दिखाया होने वाले पति का चेहरा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2022 8:00 AM

विज्ञापन

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. खबरें है कि वो जल्द ही सात फेरे लेने वाली है. अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों के बारे में बताया है.

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की हाल ही में बबली बाउंसर फिल्म रिलीज हुई थी. तमन्ना की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस को लेकर खबरें है कि वो एक बिजेनसमैन संग सात फेरे लेने वाली है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका जवाब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

तमन्ना भाटिया की शादी!

ऐसी खबरें है कि तमन्ना भाटिया बहुत जल्द मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं. इसपर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने अपने होने वाले पति से सबको मिलवाया है. वीडियो में वो खुद एक आदमी के गेटअप में दिख रही है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘ये है मेरा बिजनेसमैन पति.’ साथ ही उन्होंने हैशटैग शादी की अफवाह और सभी मेरी लाइफ की स्क्रिप्ट लिख रहे है का इस्तेमाल किया है.

https://www.instagram.com/p/CkF61iKICOs/?hl=en

तमन्ना की शादी की अफवाह

इससे पहले भी तमन्ना भाटिया की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आ गई है, जो बाद में गलत साबित हुई. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने लिए लड़का खोजने की जिम्मेदारी अपने माता-पिता को दे दिया है. उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके लिए दूल्हा खोज रही है.

Also Read: Entertainment News Live: चारू असोपा हुई नये घर में शिफ्ट, 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी

तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्में

पर्सनल लाइफ के अलावा तमन्ना की फिल्मों की बात करें तो वो सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ मूवी भोला शंकर कर रही है. ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘गुरगुंडा सीता कलम’ और मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ भी है. वहीं, एक्ट्रेस के पास बॉलीवुड फिल्में भी है.

कपिल शर्मा शो में नजर आई थी तमन्ना

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया अपने निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ फिल्म ‘बबली बाउंसर’ के प्रमोशन के लिए आई थी. इश दौरान कपिल ने तमन्ना संग काफी मस्ती की थी. इश दौरान मधुर ने शो के होस्ट कपिल शर्मा पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा भी जाहिर किया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola