Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कौन है धरती भट्ट, जो शो में निभाएंगी रूपा बदीटोप का किरदार, महिला मंडल को मिली नई मेंबर

Dharti Bhatt in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जिसमें चार नए सदस्यों की एंट्री होने वाली है. जिसमें धरती भट्ट का नाम भी शामिल है. उन्हें ‘वो तो है अलबेला’ और ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ जैसे शोज में पहले देखा जा चुका है. शो में उनकी एंट्री कई मजेदार पल लेकर आएगी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय अभिनेत्री धरती भट्ट, जो ‘वो तो है अलबेला’ और स्टार भारत पर ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में अपनी भूमिकाओं के लिए पॉपुलर हैं. वह जल्द ही भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे पसंदीदा सिटकॉम में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो में उनकी एंट्री दर्शकों के लिए एक नया मोड़ और रोमांच लेकर आएगी.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए परिवार की होगी एंट्री
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नया परिवार बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में एंट्री करेगा. चटकीले राजस्थानी परिधानों में सजे-धजे, वे खूबसूरती से सजे ऊंटों पर सवार होकर अपनी संस्कृति और विरासत की झलक लेकर आएंगे. नया परिवार गोकुलधाम सोसाइटी में कई नए हलचल पैदा करेगा, जो दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट देगा.
धरती भट्ट निभाएंगी ये किरदार
इस एंट्री को और भी रोमांचक बनाता है धरती भट्ट का किरदार. वह नए परिवार की मुखिया होगी और एक उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में पेश किया जाएगा, जो परंपराओं से जुड़ी रहते हुए भी आधुनिकता को अपनाती है. वह हाउस वाइफ के साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं. महिला मंडल संग उनकी ट्विनिंग देखने लायक होगी.
आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं धरती भट्ट
धरती भट्ट अपने आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. 17 सालों से भी ज्यादा समय से सफलतापूर्वक चल रहा यह शो दर्शकों को बांधे रखने के लिए नई कहानियों और किरदारों के साथ आ रहा है. धरती की एंट्री के अलावा शो में तीन और सदस्य दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










