Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 शख्स की एंट्री से टप्पू-सोनू की बढ़ी मुसीबत, भिड़े को राजा मस्ताना की सच्चाई चली पता

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक बार फिर सोनू और टप्पू की शादी का ट्रैक चल रहा है. जहां भिड़े को राजा मस्ताना की सच्चाई पता चल गई है और वह झूठ सबसे सामने लाने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. जहां बीते एपिसोड में फैंस ने देखा था कि भिड़े और बापूजी टप्पू और सोनू की शादी करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने राजा मस्ताना नाम के एक्टर को पंडित बनाया और अपने अपने परिवार वालो के सामने भविष्यवाणी करवाई कि उनका फिलहाल शादी का योग नहीं है.

सीरियल में इन 2 शख्स की हुई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में टप्पू के दो दोस्त राज और दीया की एंट्री होती है, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके पेरेंट्स शादी के लिए हामी नहीं भर रहे हैं. तभी टप्पू कहता है कि मेरे पास एक आइडिया है और वह है राजा मस्ताना. राज और दीया पूछते हैं कि वह हमारी कैसे मदद करेंगे, तो सोनू कहती है कि महाज्ञानी बनकर, छोटे लाल बड़े बाजार वाले बनकर. तभी टप्पू कहता है कि कुछ दिनों पहले मेरे और सोनू की शादी की भी बात चल रही थी, तभी हमने इस एक्टर को महाज्ञानी बनाकर भिड़े अंकल और दादाजी के साथ खड़ा किया. इसने इतना मस्त एक्टिंग किया कि कोई इसे पकड़ नहीं पाया. हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब भिड़े क्लब हाउस के बाहर से सब सुन लेता है और उसे गहरा सदमा लगता है. वह सोचता है कि टप्पू ने हमें उल्लू बनाया है.

भिड़े राजा मस्ताना को करता है कॉल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े गुस्से में बाहर जाता है और राजा मस्ताना को फोन करता है. वह कहता है कि मैं आत्माराम प्रोडक्शन कंपनी से विशाल कपूर बोल रहा हूं. आपके लिए बहुत अच्छा रोल है मेरे पास, तो आपसे मिलता चाहता हूं, थोड़ा जरूरी है. अब क्या राजा मस्ताना भिड़े से मिलेगा और सारे झूठ का भंडाभोड़ होगा या फिर टप्पू और सोनू अपने परिवार को पहले ही सच्चाई बता देंगे. आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार और ठहाकों से भरे होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: छावा की हुंकार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़, जानें आंकड़ा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola