Box Office Report: छावा की हुंकार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़, जानें आंकड़ा

Updated:
विज्ञापन

Chhaava worldwide box office collection

Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म विदेशों में भी नोट छाप रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Box Office Report: विक्की कौशल इन-दिनों सातवें आसमान पर हैं. उनकी लेटेस्ट रिलीज छावा उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को पीछे छोड़ दिया है. 14 फरवरी को रिलीज हुई ऐतिहासिक ड्रामा वीकडेज के साथ साथ वीकेंड में भी शानदार कमाई कर रही है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

छावा ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

छावा ने भारत में 8वें दिन 23.5 करोड़ की कमाई की थी. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 242.75 करोड़ हो गया. इसके अलावा मूवी विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, 8 दिनों में भारत के बाहर इसने $5.3 मिलियन से अधिक का कलेक्शन किया है और दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 343 करोड़ हो गई है. इसने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई.

तीसरे वीकेंड में इतना कमा सकती है छावा

छावा बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे वीकेंड की शुरुआत भी धमाकेदार रही. यदि यह रविवार तक अपनी गति जारी रखती है, तो फिल्म तीसरे वीकेंड तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर ब्लॉकबस्टर बन जाएगी.

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित, छावा मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है, जिसमें विक्की कौशल उनकी भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं, इसके अलावा रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी भी सहायक भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava के लिए विक्की कौशल नहीं बल्कि ये साउथ सुपरस्टार था पहली पसंद, येसुबाई के लिए ये एक्ट्रेस थी फर्स्ट चॉइस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola