Chhaava के लिए विक्की कौशल नहीं बल्कि ये साउथ सुपरस्टार था पहली पसंद, येसुबाई के लिए ये एक्ट्रेस थी फर्स्ट चॉइस
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Feb 2025 2:24 PM
Chhaava OTT Release
Chhaava: विक्की कौशल अपनी हालिया रिलीज फिल्म छावा की सफलता का आनंद ले रहे हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अभिनेता इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे? आइये जानते हैं किसे पीरियड ड्रामा पहले ऑफर किया गया था.
Chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 8 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. जैसे-जैसे फिल्म सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है, वैसे-वैसे फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि छत्रपति संभाजी महाराज और येसुबाई के रोल के लिए विक्की और रश्मिका मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. आइये जानते हैं किसे ऑफर हुई थी पहले यह फिल्म.
विक्की और रश्मिका नहीं थे छावा के लिए मेकर्स की पहली पसंद
द सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक ड्रामा सबसे पहले टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसमें दिलचस्पी नहीं ली. जिसके बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने के लिए विक्की कौशल से संपर्क किया. रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया कि येसुबाई की भूमिका के लिए कैटरीना कैफ से संपर्क किया गया था. हालांकि किसी कारणवश वह इसमें शामिल नहीं हो पाई.
विक्की को छावा के लिए करनी पड़ी थी काफी मेहनत
इससे पहले रेडियो नशा के साथ एक इंटरव्यू में विक्की ने कहा था, ”शारीरिक रूप से छावा मेरे जीवन की सबसे कठिन भूमिका रही है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि 25 किलो मसल गेन करना मेरे लिए आसान नहीं था. इसे करने में मुझे 7 महीने लग गए. लक्ष्मण सर का स्पष्ट कहना था कि जब तक तुम्हें वह लुक नहीं मिलेगा, घुड़सवारी नहीं सीखोगे, तलवार चलाने की ट्रेनिंग पूरी नहीं करोगे और लड़ाई की एक्टिंग नहीं करोगे, तब तक मैं फिल्म शुरू नहीं करूंगा.”
छावा के बारे में
छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, प्रदीप रावत, संतोष जुवेकर, डायना पेंटी और विनीत कुमार सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है. अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी छावा को मध्य प्रदेश और गोवा में भी टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है. महाराष्ट्र में फैंस भी सीएम देवेंद्र फड़नवीस से राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Box Office Report: आठवें दिन भी हिट हुई विक्की कौशल की छावा, जानें किस दिन हुई कितनी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










