Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अहमदाबाद से सुंदर ने भेजा ऐसा पार्सल, खोलते ही जेठालाल के उड़े होश, बाघा की पकड़ी गई झूठ
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो आ गया है. इस प्रोमो में दिखाया गया कि बाघा से मिलने जेठालाल की दुकान में एक खास शख्स आएगा. दूसरी तरफ सुंदर, जेठालाल के लिए एक पार्सल भेजेगा.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाघा और नट्टू काका गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में कस्टमर से बातें करते होते हैं. तभी वहां बावरी आती है और उसे देखकर बाघा खुश हो जाता है. नट्टू काका कहते है कि सेठ जी बावरी को दुकान में देखेंगे तो गुस्सा करेंगे. बावरी को कांजीवरम साड़ी में देखकर बाघा उसकी तारीफ करता है. नट्टू काक पूछते है वह दुकान में क्यों आई है. इसपर बावरी कहती है कि वह अपनी दोस्त की शादी में जाने वाली थी और इसलिए वह अपना ये लुक बाघा को दिखाने आई थी.
गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में आई बावरी
सीरियल में दिखाया जाएगा कि बावरी, नट्टू काका और बाघा बात करते होते हैं, तभी जेठालाल दुकान में आ जाता है. बाघा, बावरी को पल्लू लेने के लिए कहता है. जेठालाल को लगता है कि वह कोई कस्टमर है. हालांकि बावरी की आवाज सुनकर जेठालाल को शक होता है कि उसने उसकी आवाज कहीं सुनी है. जेठालाल पहचान जाता है कि वह बावरी है. वह बाघा से कहता है कि बावरी को एक मैसेज दे दे कि वह कभी भी दुकान आ सकती है. ये सुनकर बावरी अपना पल्लू हटा देती है.
सुंदर ने भेजा जेठालाल के लिए एक पार्सल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि बाघा, जेठालाल को सॉरी कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा सुंदर, जेठालाल को एक पार्सल भेजता है. सुंदर इसके बारे में जेठालाल को फोन करता है. जेठालाल वह चेक देखकर खुश हो जाता है. सुंदर फिर कहता है कि आप उस आदमी को 15 हजार रुपये दे दो. सुंदर कहता है कि चेक को बैंक में एक महीने बाद डालना क्योंकि उसने गलती से उसमें डेट एक महीने बाद की दी है. जेठालाल ये सुनकर थोड़ा दुखी हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










