Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू संग सोनू का भागने का प्लान चौपट करेगा ये शख्स, क्या जेठालाल के बेटे को नहीं मिलेगा प्यार?

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड में खूब सारे ट्विस्ट दिखाए जाएंगे. सोनू, टप्पू से फोन पर बात करती है, लेकिन भिड़े को नहीं पता होता. वह कहती है उससे वह मिलने नहीं आ सकती.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. भिड़े की बेटी सोनू और जेठालाल का बेटा टप्पू की शादी एक-दूसरे से नहीं हो रही है. दोनों की शादी उनके परिवार वाले नहीं चाहते. सोनू की शादी अभिनव नाम के लड़के से उसके परिवार वाले कराने का सोच रहे. वह सोनू को देखने आता है और उसका रिश्ता सोनू के साथ फिक्स हो जाता है. यहां तक की उन दोनों की परिवार वालों के सामने सगाई भी हो जाती है. सगाई के बारे टप्पू को उसके दोस्त गोगी, गोली और पिंकू जाकर बता देते हैं. टप्पू का तो मानो दिल ही टूट जाता है.

टप्पू के साथ कैसे भागेगी सोनू?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भिड़े के सामने सोनू अपनी फ्रेंड से फोन पर बात करती है. हालांकि फोन के दूसरे साइड टप्पू और उसके सारे दोस्त होते हैं. वह टप्पू को निराली बनाकर बात करती है और कहती है, हैप्पी बर्थडे निराली. जिसपर टप्पू पूछता है, भिड़े अंकल सामने है. इसके बाद सोनू कहती है कि, पापा भी तुझे हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं. सुन ना आज मैं नहीं आ पाउंगी. तुझे पता है ना मेरे पापा कितने स्ट्रिक्ट है. इसपर भिड़े कहते हैं, जाकर आआो. जिसके बाद सोनू एक बैग लेकर अपने घर से निकलती है और पीछे से भिड़े आ जाते हैं. सोनू को छोड़ने के लिए भिड़े अपनी स्कूटी से जाते हैं. सोनू को भिड़े के साथ देखकर टप्पू के चेहरे से रंग उड़ जाता है. ऐसे में देखना होगा कि दोनों कैसे भागते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

टप्पू और सोनू ने बनाया प्लान

वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें टप्पू और सोनू भाग शादी करने का फैसला करते हैं. टप्पू उससे कहता है कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. इसपर सोनू भी उसकी बातों में हां में हां मिलाती है. अब देखना होगा कि क्या दोनों अपने मकसद में सफल हो पाते हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola