TMKOC: गड़ा परिवार की बहू बनी सोनू, टप्पू संग किया गरबा, जेठालाल- भिड़े बने समधी, लेकिन इसमें है बड़ा ट्विस्ट, VIDEO
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टप्पू और सोनू ने शादी कर ली. जेठालाल, सोनू को अपनी बहू मान जाता है, लेकिन भिड़े टप्पू को अपना दामाद नहीं मानता. हालांकि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. मेकर्स ने प्रोमो जारी किया था, जिसमें टप्पू और सोनू पति-पत्नी के रूप में दिखे थे. दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली. उनकी शादी देखकर भिड़े और जेठालाल के होश उड़ गए. अब ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सच में टप्पू और सोनू ने शादी कर ली. अब इसका खुलासा हो गया है. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.
सोनू और टप्पू की खोज में निकले भिड़े-जेठालाल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल और तारक मेहता ऑटो से फूल वाले के पास जाते होते हैं. जेठालाल उनसे कहता है कि, उसे यकीन नहीं हो रहा कि टप्पू और सोनू भाग गए. तारक मेहता कहते हैं, दोनों इतने सुलझे हुए है फिर भी उन्होंने ऐसा कदम उठाया. जेठालाल कहता है बस उसे पता चल जाए कि दोनों कहां गए, नहीं तो भिड़े उसकी क्लास ले लेगा. इधर मंदिर के पास टप्पू और सोनू बात करते हैं. सोनू, टप्पू से कहती है कि उसका दिल बहुत घबरा रहा है और उन्होंने बाबा और दादाजी से झूठ बोलकर बहुत गलत किया. टप्पू उसे समझाता है कि, उसने सब सोच लिया है और घबराने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
जेठालाल- भिड़े बने समधी, लेकिन इसमें है बड़ा ट्विस्ट
भिड़े, माधवी, बाबूजी, जेठालाल और बाबूजी फूल वाले के पासे पहुंचते हैं. वह फूल वाला बताता है कि टप्पू और सोनू भाग कर शादी करने की बात कर रहे थे. जिसके बाद वह मंदिर पहुंचते है और देखते हैं कि दोनों ने शादी कर ली. भिड़े उन्हें देखकर सदमे में चला जाता है और दौड़कर उनके पास पहुंचता है. भिड़े कहता है कि उसे ये शादी मंजूर नहीं है और वह ये शादी को नहीं मानता. टप्पू, बाबूजी से कहता है कि उसकी शादी हो गई और वह उन दोनों को आशीर्वाद दीजिए. बाबूजी भिड़े को समझाता है कि अब जो हो गया सो हो गया, उन्हें अब आशीर्वाद दे देना चाहिए. भिड़े कहता है कि, टप्पू तुम मेरे जमाई नहीं बन सकते. हर कोई शादी के लिए मान जाते हैं, लेकिन भिड़े नहीं मानता. जेठालाल कहता है कि सोनू गड़ा परिवार की बहू हो गई. टप्पू कहता है कि अब भिड़े उसके ससुर हो गए और वह इसे डांट नहीं सकता. जेठालाल कहता है कि भिड़े और वह समधी हो गए. जिसके बाद सब गरबा करते हैं. हालांकि इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट है कि भिड़े ये सब फूल वाले के पास खड़े होकर सपना देख रहा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










