Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी सोनू ने अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ईमानदार कहानी है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah sonu new project
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब कई कलाकार बदल चुके हैं, लेकिन फैंस उन कलाकारों को भूले नहीं है. इसमें एक नाम निधि भानुशाली का आता है, जो सीरियल में सोनू का किरदार निभाती है. निधि ने अपने नये शो को लेकर बात की है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने कलाकारों की वजह से सुर्खियों में रहता है. हाल ही में भूतनी वाले ट्रैक को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया. इस वजह से असित मोदी के शो ने सबको पीछे छोड़ दिया और नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया. इसके अलावा शो जेठालाल और बबीता जी की वजह से भी चर्चा में था. लेटेस्ट एपिसोड में दोनों नजर नहीं आए, जिसके बाद से कयास लगने लगे कि वह शो का अब हिस्सा नहीं है. हालांकि ये सारी खबरें अफवाह निकली. इस बीच पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से पर्दा हटाया है.
निधि भानुशाली अब इस शो में आएंगी नजर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली, सोनू का किरदार निभाती थी. अब वह सीरियल का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी दर्शक उन्हें सोनू के नाम से ही पहचानते है. न्यूज18 शोशा के साथ एक इंटरव्यू में निधि ने अपने आने वाले शो यार लोग को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि ये शो खास है क्योंकि यह ना तो जबरदस्ती कूल बनने की कोशिश करता है और ना ही जरूरत से ज्यादा ड्रामा करता है, बल्कि यह एक ईमानदार कहानी है.
निधि भानुशाली को शो में इसने किया था रिप्लेस
निधि भानुशाली सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रह चुकी है. एक्ट्रेस ने इस शो से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था. साल 2019 में एक्ट्रेस ने तारक मेहता शो को अलविदा कह दिया था. निधि के बाद उनकी जगह शो में पलक सिधवानी ने ले ली थी. हालांकि पलक भी शो छोड़ चुकी है और अब सोनू के किरदार में खुशी माली नजर आती है.
यह भी पढ़ें– Saiyaara: एनिमल मूवी के डायरेक्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं होगा यकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










