TMKOC: श्याम पाठक ने अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा, कहा- 2025 में पोपटलाल को अच्छी लाइफ पार्टनर…

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah popatlal net worth

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की भूमिका श्याम पाठक प्ले करते हैं. शो में उनकी शादी देखने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने शादी के ट्रैक को लेकर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदारों से दर्शक काफी जुड़ गए हैं. शो में पत्रकार पोपटलाल का रोल श्याम पाठक निभाते हैं. शो में पोपटलाल अनमैरिड है, लेकिन असल जिंदगी में वह शादीशुदा है और उनके बच्चे भी हैं. उनकी शादी को 19 साल से ज्यादा हो गया है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने शो में उनकी शादी के ट्रैक को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, चलिए हम सभी प्रार्थना करें कि पोपटलाल को 2025 में अपनी जीवनसाथी मिल जाए.

पोपटलाल की शादी वाले ट्रैक को लेकर क्या कहा श्याम पाठक ने

श्याम पाठक ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में पोपटलाल की शादी के ट्रैक के लिए ट्रोल्स से निपटने पर कहा कि, मैं पोपटलाल के वेडिंग ट्रैक के बारे में सभी नेगेटिव कमेंट्स को पॉजिटिव रूप से लेता हूं क्योंकि मुझे पता है कि दर्शक इमोशनली रूप से इस किरदार से जुड़े हुए हैं. वह हमें अपने एक परिवार की तरह देखते हैं. हर शाम 8:30 बजे सब साथ में बैठते हैं और डिनर करते हुए हमारा शो देखते हैं. ये जानकर खुशी होती है कि हमारा शो उनके चेहरे पर स्माइल लेकर आते हैं. हालांकि जब मुझे नेगेटिव कमेंट्स के बारे में पता चलता है तब मैं उन्हें पॉजिटिव तरीके से लेता हूं कि क्योंकि मैं उनके इमोशन के बारे में समझता हूं. इस इंटरव्यू के जरिए चलिए हम सब प्रार्थना करते हैं कि पोपटलाल को 2025 में एक अच्छी लाइफ पार्टनर मिल जाए.

तारक मेहता शो की सफलता के पीछे क्या वजह है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता को लेकर श्याम पाठक ने कहा कि ये ऐसा शो है जिसमें कोई लीप नहीं आया और सफलतापूर्वक चल रहा है. इसके पीछ वजह है कि इसकी सादगी. किरदारों की मासूमियत दर्शकों को बहुत पसंद आई है. लोग इन किरदारों से जुड़ते हैं और क्योंकि उन्हें अपने आस-पास के लोगों में भी ऐसे ही किरदार नजर आते हैं. हर सोसाइटी में एक जेठालाल, भिड़े या एक पोपटाल होता है. हम जानबूझकर शो के किरदार को सरल रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola