Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Nov 2024 1:22 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम झील मेहता ने शो को साल 2012 में ही छोड़ दिया था. भले ही वह शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया उन्होंने क्यों शो को अलिवदा कहा था.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले सोनू की भूमिका में झील मेहता नजर आई थी. साल 2012 तक झील ने सोनू का किरदार निभाया था. उसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. हाल ही में एक्ट्रेस ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए बताया कि आखिर उन्होंने तारक मेहता शो क्यों छोड़ा था.
झील मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को क्यों कहा अलविदा
झील मेहता ने बताया कि साल 2012 में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने का फैसला लिया. एक्ट्रेस कहती है, ”लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि आखिर मैंने इतना पॉपुलर शो क्यों छोड़ दिया. लेकिन मेरे बोर्ड एग्जाम थे और मैं अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थी. ये एक मुश्किल फैसला था, लेकिन ये फैसला मुझे अपने फ्यूचर के लिए लेना ही था. एक्ट्रेस ने बताया कि, मैंने साल 2019 में कुछ एड और कर्मिशयल शूट किया, लेकिन जब मेरे पिता को हार्ट अटैक आया तो मैंने सबकुछ किनारे करके उनके बिजनेस में मदद करने का सोचा.”
झील मेहता ने कहा- ये सपना भी दिल से था…
झील मेहता ने आगे कहा, ”ये छोटी लड़की जो कभी स्टूडियो लाइट के नीचे सपने देखती थी, अब वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन बनने का सपना देखने लगी. और ये सपना भी दिल से था, एक्टिंग की तरह.” एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. झील अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग 28 दिसंबर को शादी कर रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि ये शादी एक निजी समारोह होगा. हालांकि रिसेप्शन में वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपने सारे को-स्टार्स को बुलाने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










