Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी संग लड़ाई पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं पता ये…

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच लड़ाई की खबरें सामने आई. अब इन खबरों पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि सच्चाई क्या है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस समय जेठालाल को लेकर चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच लड़ाई हो गई. दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि जेठालाल ने असित मोदी की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया. यहां तक कि एक्टर ने तारक शो को छोड़ने की भी धमकी दी. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए. अब इस मामले पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है.

दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई

दिलीप जोशी ने असित कुमार मोदी संग लड़ाई को लेकर एक बयान जारी किया है. एक्टर ने कहा, ”मैं सिर्फ इन अफवाहों के बारे में कुछ कहना चाहता हूं. मेरे और असित मोदी के बारे में कुछ खबरें चल रही हैं जो पूरी तरह से झूठी हैं और ये जानकर कि ऐसी बातें कही जा रही है दुख होता है. एक्टर ने कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जो मेरे और मेरे फैंस के लिए बहुत मायने रखता है. जब लोग ऐसे बेसलेस अफवाह फैलाते हैं, उससे मुझे और मेरे फैंस को दुख पहुंचता है.”

दिलीप जोशी बोले- मुझे नहीं पता ये अफवाह कौन फैला रहा है

दिलीप जोशी ने आगे कहा, ”ये देखकर दुख होता है कि किसी ऐसी चीज के बारे में नेगेटिविटी फैलाई जा रही है जो बहुत सारी खुशियों लोगों की जिंदगी में लेकर आया है.” एक्टर ने कहा, ”मुझे नहीं पता ये अफवाह कौन फैला रहा है, लेकिन मैं ये बात कहना चाहता हूं कि मैं हर दिन काम कर रहा हूं शो में और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं.” जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से 16 साल से जुड़े हुए हैं.

Also Read- TMKOC: जब जेठालाल संग तारक मेहता की लड़ाई पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- हमारा रिलेशन ऑन-स्क्रीन…

Also Read- TMKOC: जेठालाल की दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में ऐसे हुई थी नट्टू काका की एंट्री, फिर घनश्याम नायक को मिला ये रोल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola