Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी ने शो की ब्लॉकबस्टर TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ज्यादा टफ कॉम्पिटीशन…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Jun 2025 1:24 PM
Asit Kumarr Modi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah TRP
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की गिरती TRP पर निर्माता असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है. ऐसे में जानिए क्यों उन्होंने कहा कि अब कॉम्पिटिशन ज्यादा टफ हो गया है और शो में क्या बदलाव आने वाले हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी की दुनिया के सबसे लंबे चलने वाले और पॉपुलर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है. यही वजह है कि शो की टीआरपी भी हमेशा आसमान छूते नजर आती है. इस बीच शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ब्लॉकबस्टर टीआरपी को लेकर बात की है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ब्लॉकबस्टर TRP पर क्या बोले असित मोदी?
असित मोदी ने एक लेटेस्ट लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, “कभी कभी ऐसा होता है कि हमें किसी दूसरे चैनल से ज्यादा टफ कॉम्पिटीशन मिलता है तो कभी-कभी किसी न्यूज की वजह से लोगों का ध्यान शो से दूर चला जाता है. लेकिन सोनी लिव और यूट्यूब पर हमारे लॉयल व्यूअर्स हैं. ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि जनता आपको सिर्फ टीवी पर देखे क्योंकि कई सारे अन्य प्लेटफॉर्म्स भी हैं.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अपकमिंग ट्रैक
शो के आने वाले एपिसोड में मेहता अपने बॉस की दी हुई डील को क्रैक ककर लेता है. इससे खुश होकर उसके बॉस उसे वेकेशन मानाने के लिए अपने बंगले ‘हॉलिडे होम’ पर भेजता है. यहां वह अपने बॉस की परमिशन से पुरे गोकुलधाम वालों के साथ जाता है, लेकिन उसे यह नहीं पता है कि आगे जाकर उसका सामना भूतनी से होने वाला है, जो भिड़े के सपने में आकर कहती है कि वह उसे भी बंगले पर ले जाए. इससे भिड़े डर जाता है और मना कर देता है. हालांकि बाद में माधवी उसे समझा लेती है और वह चलने को तैयार हो जाता है. लेकिन फिर भी उसे भूतनी का डर सता रहा होता है.
ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या कुछ होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










