Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिंकू ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राइटर को अब जाकर…

Azhar Khan on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. टीआरपी चार्ट में भी सीरियल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई. अब पिंकू का रोल निभाने वाले अजहर खान ने शो में 17 साल से काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम शो है. इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी और यह पिछले 17 सालों से छोटे पर्दे पर सफलतापूर्वक चल रहा है. टीआरपी चार्ट में अब भी शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखता है. शो में टप्पू सेना, जिसमें टप्पू, गोली, गोगी, पिंकू और सोनू हैं, अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं. इसी बीच गोगी और पिंकू ने शो में काम करने पर बात की.
पिंकू ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी
अजहर खान उर्फ पिंकू ने जूम टीवी संग बात करते हुए कहा, “मुझे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 17 साल हो गए हैं. मुझे लगता है कि राइटर को अब जाकर लगा होगा कि हमें शो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देनी चाहिए. हम इसके बारे में बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने यह महसूस किया. उन्होंने टप्पू सेना में कुछ चिंगारी देखी होगी.”
गोगी भी शो में निभाना चाहते हैं जिम्मेदारी
गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह ने भी कहा कि हमें शो में जिम्मेदारी निभाने का एक मौका चाहिए. जिससे दर्शक को पता चले कि टप्पू सेना कितनी जिम्मेदार हो गई है. उन्हें जितना हो सके हंसाना चाहते हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो इस शो में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चंदवादकर, सोनालीका जोशी, मुनमुन दत्ता और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो मेहता साहब के बॉस उन्हें और उनकी पत्नी अंजलि को एक भूतिया फॉर्म हाउस में भेजने का प्लान बनाते हैं. इधर मेहता साहब पूरी गोकुलधाम सोसाइटी को वहां लेकर जाना चाहते हैं. इसका परमिशन लेने वह बॉस के पास जाते हैं, तो वह हामी भर देते हैं. हॉरर एपिसोड शो में जबरदस्त तड़का लेकर आएगा. दर्शकों के घरों में अनलिमिटेड हंसी आएगी.
यह भी पढ़ें- The Bengal Files Teaser Review: विस्फोटक अतीत फिर आएगा सामने, दुर्गा मां की जलती तसवीर है सबूत, धांसू टीजर आउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




