ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : स्विमसूट पहने समंदर पर सर्फिंग करते दिखी 'पुरानी सोनू', ग्लैमरस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Updated at : 15 Jun 2021 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : स्विमसूट पहने समंदर पर सर्फिंग करते दिखी 'पुरानी सोनू', ग्लैमरस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Nidhi Bhanusali bikini photo : सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पुरानी सोनू के किरदार में दिख चुकी निधि भानुशाली काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं. निधि ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो पानी में तैरती नजर आई थी. अब उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो समंदर में दिख रही है.

निधि भानुशाली को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक खास पहचान मिली है. इस शो से उनकी लोकप्रियता बढ़ी है. हालांकि निधि शो छोड़ चुकी है, लेकिन फैंस आज भी उनसे जुड़ी खबरों के बारे में जानना चाहते है. एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर को इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज _nino_saur ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CQFlf_th7bq/

इस फोटो में निधि भानुशाली समंदर में सर्फिंग करते हुए दिख रही है. बिकिनी पहने एक्ट्रेस पानी पर बैंलेस बनाते हुए दिख रही है. फोटो में वो काफी हसीन दिख रही है और उनकी अदाओं पर फैंस का दिल आ गया है. इसपर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Also Read: जब कपिल शर्मा ने गुस्से में फेंक दिया था माइक और ईयरफोन, प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हैं कनेक्शन

इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा था, जंगल के बीच में खुशी है.’ वीडियो में निधि किसी जंगल में दिख रही है और वो बिकिनी पहने हुए नदी में तैरती हुई दिख रही है. काले और नीले रंग की बिकिनी में वो ग्लैमरस लगी.

https://www.instagram.com/p/CPrvdJYBkBG/

इसके अलावा निधि भानुशाली ने अपनी बेहद स्टनिंग फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. फोटो में वो व्हाइट आउटफिट पहने जमीन पर लेटी नजर आई थी. साथ में उनके एक डॉगी भी दिखा था. हालांकि ये तसवीरें उनकी एक रोड ट्रिप की थी, जिन्हें उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola