जब कपिल शर्मा ने गुस्से में फेंक दिया था माइक और ईयरफोन, प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हैं कनेक्शन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2021 3:47 PM
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को लेकर जाने जाते हैं. कपिल के जोक्स और पंच लाइन लोगों को खूब पसन्द आते है. कॉमेडी किंग वैसे तो अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते है. लेकिन एक बार उनकी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से अनबन हो गई थी. जिसके बाद कपिल ने अपना आपो खो दिया था. जिसके बाद कपिल ने ऐसा कुछ कह दिया था, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया था.
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को लेकर जाने जाते हैं. कपिल के जोक्स और पंच लाइन लोगों को खूब पसन्द आते है. कॉमेडी किंग वैसे तो अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते है. लेकिन एक बार उनकी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से अनबन हो गई थी. जिसके बाद कपिल ने अपना आपो खो दिया था. जिसके बाद कपिल ने ऐसा कुछ कह दिया था, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया था.
‘मैं अभी तैयार नहीं हुई हूं’
हालांकि ये कुछ साल पहले की बात है. लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे. इसमें प्रियंका मेकअप रूम में चली गई औऱ तीन घंटे बाद आई थी. इतने देर से आने के बाद भी देसी गर्ल ने कहा था, ‘मैं अभी तैयार नहीं हुई हूं.’ ये सुनते ही कपिल को बेहद गुस्सा आया था.
‘लेडीज लोगों का यही प्रॉब्लम…’
कपिल इस बात को लेकर भड़क गए थे और यहां तक की उन्होंने अपना माइक और इयरफोन माइक फेंक दिया था. जिसके बाद कपिल ने जाते-जाते कहा था, ”लेडीज लोगों का यही प्रॉब्लम है. मैडम अभी तक तैयार नहीं हैं.’ हालांकि जब दोनों की ये अनबन की खबर सोशल मीडिया पर आई तो कपिल ने बताया था कि यह उनका पंच था.
Also Read: Throwback : अमिताभ बच्चन को शाहरुख खान के पिता समझ बैठे थे अबराम, बिग बी ने दिया था ये रिएक्शन
कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा था, ‘आप बहुत बुरी हैं प्रियंका. आपने मुझे यह नहीं बताया कि हमने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान लड़ाई की. अभी-अभी खबर देखा और पता चला…हाहाहा.’ इसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘हाहा! ऐसी झूठी खबरों को इतना महत्व मत दिया करो कपिल. बहुत सारा प्यार.’
बता दें कि कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के लिए नजर आ चुकी हैं. इस दौरान शो में एक्ट्रेस ने जमकर मस्ती की थी. शो के दौरन प्रियंका से कपिल ने कई मजेदार सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने उनकी बोलती बंद कर दी थी. शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










