Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल की लाइफ में नई लड़की की हुई एंट्री, डिजिटल फ्रॉड से जुड़ा है तार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा. दरअसल ऑनलाइन फ्रॉड स्कैम के बीच पोपटलाल की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री हुई है, जो शायद सोसाइटी वालों से घोटाला करने वाली हो सकती है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड्स ��ाफी मजेदार होते जा रहे हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में यह सीरियल 17 सालों बाद भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे गोकुलधाम सोसाइटी वालों के लाखों रुपये डूब गए. उन्होंने पैसों की बारिश ऐप में पैसे लगाए थे. जिसके बाद वह डिजिटल फ्रॉड ऐप निकली. बीते दिनों जारी प्रोमो में दिखाया गया कि इन सब घोटाले के पीछे और कोई नहीं बल्कि पोपटलाल है. हालांकि अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है.
पोपटलाल की लाइफ में अनजान लड़की की हुई एंट्री
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि चालू पांडे पोपटलाल को लेकर सोसाइटी में आते हैं और कहते हैं कि उनकी वजह से डिजिटल फ्रॉड करने वाला गैंग पकड़ा गया है. इससे सभी शॉक्ड हो जाते हैं और पूरा मामला जानना चाहते हैं. तभी पोपटलाल कहता है कि उसे एक अनजान लड़की का कॉल आता है, जो दावा करती है कि उसका फोन क्रैश हो गया है और उसे अपनी परीक्षा के लिए OTP प्राप्त करने के लिए तुरंत एक दूसरा नंबर चाहिए. वह पोपटलाल से उसके नंबर पर ओटीपी भेजने की रिक्वेस्ट करती है. वह पहले तो हां कर देता है, लेकिन बाद में उसे संदेह होता है, तो वह एक्टिव हो जाता है. हालांकि इस रहस्यमयी लड़की की पहचान और पोपटलाल से उसका अचानक जुड़ाव अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.
बुरी तरह टूट चुके हैं मेहता साहब
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे मेहता साहब, अब अपने बॉस की ओर से नौकरी से निकाले जाने के बाद बेरोजगार हैं. वह बुरी तरह टूट चुके हैं. यहां तक कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले भी उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. अपनी खुद की कठिनाइयों के बावजूद, मेहता साहब खोए हुए पैसे का एक-एक पैसा चुकाने के लिए दृढ़ हैं. वह कहते हैं कि अपना घर बेचकर सबके पैसे वापस कर देंगे. जैसे ही तनाव बढ़ता है, इंस्पेक्टर चालू पांडे साइबर क्राइम टीम के साथ सोसायटी में एंटर करते हैं और कहते हैं कि असली अपराधी पकड़ा गया है. इससे सबके चेहरे पर हंसी आ जाती है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










