Fact Check: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन की एंट्री से खिले जेठालाल, जानें वायरल वीडियो का सच

Updated:
विज्ञापन

new dayaben in tmkoc

Fact Check Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके जाने के बाद जेठालाल संग उनकी जुगलबंदी काफी याद आती है. हालांकि सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें दयाबेन की री-एंट्री दिखाई जा रही है.

विज्ञापन

Fact Check Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस अपने पसंदीदा किरदार दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. दिशा वकानी लोकप्रिय सिटकॉम में प्रतिष्ठित किरदार निभाती थीं. उन्होंने साल 2018 में मेटरनिटी लीव ली और तब से वापस नहीं लौटीं. शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने अक्सर पुष्टि की है कि नई दयाबेन की तलाश चल रही है, एक वायरल वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान और उत्साहित कर दिया है. इसमें नई दयाबेन देखने को मिल रही है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन की हुई एंट्री

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसके बारे में दावा किया गया था कि यह तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हालिया प्रोमो है. बैकग्राउंड में सिग्नेचर ‘हे जी रे’ म्यूजिक बज रहा था और एक महिला नई दयाबेन के रूप में वापसी करती है. वह न केवल फोन पर बात करती हुई दिखाई देती है, बल्कि अहमदाबाद से मुंबई तक कार में यात्रा भी करती है. वीडियो के अंत में असित मोदी कहते हैं, “हम वादा करते हैं कि दया भाभी जल्द ही शो में दिखाई देंगी.” वीडियो पर लिखा है, “दया वापस आ गई है.”

क्या दयाबेन वाकई TMKOC में वापस आ गई हैं?

हालांकि सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा का वायरल हो रहा वीडियो रियल नहीं बल्कि फर्जी है और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई है. अभी तक मेकर्स की तरफ से दयाबेन की शो में वापसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

दयाबेन की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी

कुछ महीने पहले ही असित मोदी ने न्यूज18 से खास बातचीत में पुष्टि की थी कि दिशा लोकप्रिय सिटकॉम में वापस नहीं आएंगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के क्रिएटर ने कहा, “उनके लिए अब शो में वापस आना मुश्किल है. महिलाओं के लिए शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है. छोटे बच्चों के साथ काम करना और घर संभालना उनके लिए वाकई थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मैं अभी भी पॉजिटिव हूं. मुझे लगता है कि भगवान कोई चमत्कार करेंगे और वह वापस आ जाएंगी.”

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola