TMKOC: आपने देखी माधवी भाभी की बेटी को? खूबसूरती और क्यूटनेस में अपनी मां को कर देगी फेल, PHOTOS

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी आज घर-घर में पहचानी जाती है. एक्ट्रेस वैसे तो अक्सर अपनी तसवीरों की वजह से चर्चा में रहती है, लेकिन क्या आपने उनकी बेटी को देखा है.

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी आज हर घर में पहचानी जाती है. भिड़े की पत्नी माधवी भाभी तारक शो से काफ लंबे समय से जुड़ी हुई है.

तारक मेहता शो में माधवी की बेटी का नाम सोनू है. असल जिंदगी में सोनालिका जोशी एक जवान बेटी की मां है. वो अक्सर अपनी बेटी आर्या जोशी के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर करती रहती है.

सोनालिका जोशी की बेटी आर्या बेहद क्यूट औप खूबसूरत है. खूबसूरती के मामले में तो वो अपनी मां को भी फेल कर देगी. उनकी बेटी ने सीबीएसई के 12वीं में 93 फीसदी नंबर हासिल किए थे. इस बारे में एक्ट्रेस ने ही जानकारी दी थी.

सोनालिका जोशी की बेटी आर्या की मुस्कान बहुत प्यारी है. बता दें कि वो अपनी मां की तरह दिखती है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की कोलाज बनाकर शेयर किया था.

सोनालिका जोशी के पति का नाम समीर जोशी है और वो अपने परिवार के साथ मुंबई में है. वहीं, शो में माधवी जोशी गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी का रोल निभा रही है.

शो में भले ही माधवी भाभी सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती है, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी स्टाइलिश है. उनकी स्टाइलिश तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










